KBP Times

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और PM मोदी के बीच बातचीत पर BJP नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

India Iran Relations

India Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हाल ही में पश्चिम एशिया में हुए घटनाक्रम को लेकर ईरान के राष्ट्रपति डॉ.मसूद पेज़ेशकियन से बातचीत हुई. बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार जारी प्रयास क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने में सफल होंगे. साथ ही, भारत और पूरी दुनिया के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait)में निर्बाध एवं सुरक्षित नौवहन के महत्व को दोहराया. ईरानी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच बातचीत पर बीजेपी के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आई है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत हुई है. ये भारत-ईरान के रिश्ते को मजबूती देने वाला है. भारत ईरान का पुराना दोस्त है और भारत के रिश्ते दुनिया में अलग-अलग देशों से अलग-अलग हैं. हम किसी ग्रुप में शामिल नहीं होते.

“संकटों का समाधान संवाद, समझदारी से करना चाहिए”
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का शुरु से इस बात का आग्रह रहा है कि संवाद, समन्वय और समझदारी के जरिए जो सभी क्षेत्रों में स्थिरता, सुरक्षा और शांति है, वो ज़रूरी है. उन्होंने बार-बार दोहराया है कि संकटों का समाधान संवाद, समन्वय और समझदारी के जरिए करना चाहिए.

“विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं”
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के बीच हुई टेलीफोन पर बातचीत पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेता हैं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. चाहे वैश्विक स्थिति हो, उस पर प्रधानमंत्री जी बात करते हैं, या अपने देश की स्थिति हो, अपने देश की चिंताओं से भी उन्होंने उनको अवगत कराया है. ये जलडमरूमध्य होकर भारत में पेट्रोलियम पदार्थ बड़ी मात्रा में आते हैं, तो उस चिंताओं से भी उनको अवगत कराया है.

“अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ी है”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस लगन और मेहनत के साथ भारत देश के उत्थान के लिए काम किया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. 2014 के बाद आप देखिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का रुख सख्त, कहा- हमारा ही अधिकार रहेगा, टोल में 60 दिन अस्थायी छूट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2