KBP Times

ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र में बीजेपी से मिलाया हाथ, राजनीति में आया नया ट्विस्ट

Asaduddin Owaisi BJP Alliance

Asaduddin Owaisi BJP Alliance: कहा जाता है कि राजनीति के अखाड़े में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता. ये अब सिद्ध भी हो गया है. दरअसल, महाराष्ट्र के अकोला में धुर विरोधी विचारधारा रखने वाली बीजेपी और AIMIM ने हाथ मिला लिया है. राजनीति में इस अनोखे कॉकटेलने हलचल मचा दी है.

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के अकोला में अकोट नगर परिषद के हाल ही में हुए चुनावों में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. 35 सीटों वाली नगर पालिका में 33 सीटों पर चुनाव हुआ, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन सत्ता की चाबी वो भी हासिल नहीं कर पाई. ऐसे में बीजेपी ने कुछ ऐसा किया जो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. बीजेपी की माया धुले ने मेयर का पद तो जीत लिया, लेकिन सदन को चलाने के लिए उन्होंने अकोट विकास मंच नाम से एक महागठबंधन बनाया. जिसे बाकायदा अकोला डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से रजिस्टर भी कराया गया.

यह भी पढ़ें: “कितनी मस्जिद तोड़ेंगे, मदरसों पर …” बुलडोजर एक्शन पर भड़के कांग्रेस सांसद

महागठबंधन में कौन-कौन शामिल?

इस महागठबंधन में वो दल भी एक साथ आ गए जो एक-दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करते है. अकोट विकास मंच में बीजेपी की 11 सीटें, AIMIM (Asaduddin Owaisi) की 5 सीटें, प्रहार जनशक्ति पक्ष की 3 सीटें, शिवसेना (उद्धव गुट) 02 सीटें, शिवसेना (शिंदे गुट) 01 सीट, NCP (अजीत पवार) 02 सीटें,

NCP (शरद पवार) 01 सीट पर जीते प्रत्याशी शामिल है. इस गठबंधन के बाद विपक्ष की बेंच खाली सी नजर आ रही है. अब विपक्ष में केवल कांग्रेस की 6 सीटें और वंचित बहुजम अघाड़ी की 2 सीटें बची हैं.

ओवैसी और भाजपा एक दूसरे की A और B टीम

वहीं दूसरी तरफ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के बयान पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा एक दूसरे की A और B टीम हैं, अजीत पवार और भाजपा की A और B टीम है इसलिए इनकी बात पर ध्यान मत दीजिए. यही भाजपा अजीत पवार के लिए क्या-क्या कहती थी और यही अजीत पवार भाजपा और शिवसेना के लिए क्या-क्या कहा करते थे इसलिए इनकी बातों का बस आनंद लीजिए.

उन्होंने कहा कि यहां चुनाव भाजपा और शिवसेना(UBT) लड़ रही है बाकी सब सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी सिर्फ एक पर्यटक हैं, हैदराबाद से आते हैं पर्यटन करते हैं और चले जाते हैं, वे सिर्फ जहरीले बयान देते हैं और भाजपाई उस जहर पर और जहर बोलते हैं. इससे महाराष्ट्र की जनता निजात पाना चाहती है.

Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2