KBP Times

“ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन करने नहीं गए अमित शाह…” केजरीवाल ने पूछे 5 सवाल

Arvind Kejriwal

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तक एक बार भी राम मंदिर नहीं गए.राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए ढाई साल हो गए. इन ढाई साल में एक बार भी वे भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए. इन ढाई सालों में उन्होंने 42 से ज़्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में भगवान राम और मंदिर का ज़िक्र किया जिसमे कई बार राम और मंदिर के नाम पर वोट मांगा. लेकिन दर्शन करने नहीं गए.इनके लिए राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसे कमाने का ज़रिया है. इनकी राम में कोई आस्था नहीं है. केजरीवाल ने अमित शाह से 5 सवाल भी पूछे हैं.

1.आप अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
2.क्या भगवान राम के दर्शन करने का आपका मन नहीं करता?
3.क्या राम मंदिर जाने का आपका मन नहीं करता?
4.क्या आपको भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए?
5.क्या आप राम को भगवान मानते हो?

“सनातन का केवल सत्ता और पैसे के लिए इस्तेमाल किया “
AAP संयोजक ने आगे कहा कि बीजेपी ने सनातन का केवल सत्ता और पैसे के लिए इस्तेमाल किया है. सिर्फ़ आम आदमी पार्टी आज सनातन के लिए सच्ची भावना से काम कर रही है. जिन चंदा चोरों को लगता है कि भगवान राम पत्थर की मूर्ति हैं, उन्हें भगवान राम की शक्ति का अंदाजा नहीं है. भगवान राम इन्हें ज़रूर दंड देंगे. कानून को भी इन चंदा चोरों को दंड देना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार ऐसा कभी नहीं करेगी. सब मिले हुए हैं. अगर चंदा चोरों को दंड देना है, तो पहले सरकार बदलो. पूरे समाज को भी चंदा चोरों और इनके सहयोगियों का बहिष्कार करके इन्हें दंड देना चाहिए. भगवान राम कोई पत्थर की मूर्ति नहीं हैं, भगवान राम सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान हैं. चंदा चोरी करने वालों को वह ऐसा दंड देंगे, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. मौजूदा केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार चोरों को बचाने में लगी हैं. अगर चोरों को सज़ा दिलानी है,तो सरकार बदलना बेहद ज़रूरी है. पूरे समाज को ऐसे लोगों और उनका साथ देने वालों का पूरी तरह बहिष्कार करना चाहिए.

“चोरी की खबर से हर सनातनी दुखी है”
केजरीवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में सामने आए चंदा और चढ़ावा चोरी के मामले ने पूरे देश के सनातन समाज को आहत किया है. उन्होंने कहा कि ये लोग भगवान रामचंद्र जी को मानते ही नहीं है. अगर मानते तो चढ़ाने की चोरी नहीं करते. आज तक इतने दशकों से केवल सत्ता के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया. भगवान ने 21 राज्यों में केंद्र में इनकी सरकार बना दी है. भगवान का धन्यवाद करने ही चले जाते, लेकिन गए नहीं. उन्हें भगवान के आर्शीवाद की जरूरत नहीं. चोरी की खबर से हर सनातनी दुखी है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ही वास्तविक अर्थों में सनातन के मूल्यों का काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी अविनाश के घर मिला संदूक, जिसपर लिखा- रामराज्य कोष, चिपका है QR कोड

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2