KBP Times

पंजाब में वेयरहाउस DM सुसाइड से सियासत में भूचाल, मंत्री भुल्लर ने दिया इस्तीफा, CM ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए

Punjab Dm Suicide

Punjab Dm Suicide: पंजाब के अमृतसर में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली. मरने से पहले रंधावा ने 12 सेकंड के एक वीडियो में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को जिम्मेदार ठहराया. वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा मांग लिया. आज शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम मान ने कहा कि मैं जो कुछ भी कर सकता था, मैंने किया है. मैंने तत्काल मंत्री का इस्तीफ़ा मांगा और हम उनके विभाग का प्रभार किसी अन्य मंत्री को सौंप देंगे.

क्या है पूरा मामला?
अमृतसर में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने एक वीडियो में मंत्री लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए थे. आरोपों के अनुसार रंधावा पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का दबाव बनाया गया. मंत्री के एक करीबी व्यक्ति को टेंडर दिलाने का दबाव डाला गया. नियमों के अनुसार, उचित बोली लगाने वाले को टेंडर देने पर उन पर दबाव बनाया गया. आरोप है कि मंत्री ने अपने घर बुलाकर उनसे मारपीट और वीडियो बनाने की कोशिश की. रंधावा का मरने से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी में ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से मचा बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, कई पुलिसकर्मी घायल

विपक्षी नेताओं ने AAP सरकार को घेरा
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के ज़िला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या पर कहा कि वह बहुत ज़्यादा पढ़े-लिखे थे, उनके पास PhD, MBA, BSc एग्रीकल्चर और MSc एग्रीकल्चर की डिग्रियां थीं. 10-12 साल की पढ़ाई के बाद उन्होंने नौकरी शुरू की और उनके सीनियर और जूनियर, दोनों ही अधिकारी उनके काम से इतने खुश थे कि उन्हें लगता था कि इससे ईमानदार अधिकारी कोई नहीं मिल सकता. लेकिन आज उस ईमानदार को अपने आप को ‘कट्टर ईमानदार’ कहने वाली भगवंत मान की सरकार खा गई है. आज उसको सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी.

“पंजाब सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रहा है”
भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि पहले तो लोग इसलिए अपनी जान गंवा रहे थे क्योंकि उन्हें रिफंड नहीं मिल रहा था, लेकिन अब तो अधिकारियों को भी अपनी जान देनी पड़ रही है, क्योंकि वे सरकारी मंत्रियों की रिश्वत की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं. इस ‘कट्टर ईमानदार’ सरकार के राज में, पंजाब अपने सबसे मुश्किल दौर से गुज़र रहा है. क्या मुख्यमंत्री अब भी अपनी सरकार को ‘कट्टर ईमानदार’ लोगों की सरकार कहेंगे?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2