KBP Times

“ईरान बर्बाद हो जाएगा…” इज़राइल-ईरान युद्ध को लेकर AIMIM चीफ ओवैसी का बड़ा बयान

Asaduddin Owaisi

Iran Israel War: तेलंगाना के हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज आप देख रहे हैं कि इस जंग की वजह से, अमेरिका और ज़ायोनिस्ट, ये ट्रंप और नेतन्याहू गाज़ा की तरह ईरान को बर्बाद करना चाहते हैं और अगर कोई यह समझ रहा है कि ईरान बर्बाद हो जाएगा, तो उसके बाद कुछ नहीं होगा. तो तुर्की की बारी आएगी. पूरे अरब मुमालिक की बारी आएगी. अब अल्लाह से दुआ करते हैं कि इस जंग को खत्म कर दे.

ओवैसी ने आगे कहा कि जंग रुकनी चाहिए, जब स्कूल के बच्चे मारे गए थे, तब आपने उनके बारे में नहीं सोचा. लेकिन अब जब आपके देश में गैस की कमी है, तो आप कह रहे हैं कि गैस सप्लाई होनी चाहिए और जंग खत्म होनी चाहिए. BJP-RSS वाले बड़े-बड़े दावे करते हैं…लेकिन हमारे पास सिर्फ 9.5 दिन का SPR, स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व है. अगर आप OMCs (ऑयल मार्केटिंग कंपनीज़) को मिला दें, तो यह 74 दिन होता है. इस पर बोलिए. लेकिन आप नहीं बोलेंगे. आप जाकर कोई मूवी देखेंगे. मूवी देखने के बाद, उन्होंने देखने वालों से वादा करवाया कि वे मुसलमानों से कोई खरीदारी नहीं करेंगे. तो फिर आप तेल क्यों खरीद रहे हैं? आप गैस क्यों खरीद रहे हैं?

“अल्लाह करे कि ये जंग खत्म हो”
वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में JKNC प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष पर कहा कि अल्लाह करे कि ये जंग खत्म हो, अमन आए और लोग आराम से रह सकें. बहुत असर पड़ेगा, बहुत सख्त असर पड़ेगा, न सिर्फ हमारे मुल्क पर, दुनिया पर इसका असर पड़ेगा और इसलिए जल्द से जल्द ये जंग बंद होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: “चमचागिरी करने की पराकाष्ठा…” धुरंधर-2 पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना

“भारत को मध्यस्थता करनी चाहिए”
बिहार से कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने वेस्ट एशिया संघर्ष पर कहा कि पूरी दुनिया इस संकट को झेल रही है. भारत भी कमोबेश तेल और गैस के संकट को झेल रहा है. लोग चिंतित हैं. अभी तक युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. भारत हमेशा शांति का पक्षघर रहा है. भारत को मध्यस्थता करनी चाहिए. सरकार का तो हम लोग भी समर्थन करते हैं लेकिन कभी-कभी सरकार को समय पर जरूर बताना चाहिए कि वे इस ओर क्या कदम उठा रहे हैं.

“युद्ध बंद होना चाहिए”
उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजलाल (Brijlal) ने वेस्ट एशिया संघर्ष पर कहा कि भारत सरकार ने इसमें जो रूख लिया है, वो बिलकुल सही है. प्रधानमंत्री मोदी मिडिल ईस्ट के तमाम देशों से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि शांति आनी चाहिए और युद्ध बंद होना चाहिए. भारत की नीति हमेशा शांति की रही है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2