KBP Times

“उनके दिमाग में ट्यूबलाइट” असदुद्दीन ओवैसी का असम CM हिमंत बिस्वा पर हमला

Asaduddin Owaisi CM Himanta Biswa

Asaduddin Owaisi: महाराष्ट्र के नागपुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में ‘ट्यूबलाइट’ है. उन्होंने संविधान की कसम खाई है. संविधान में यह कहां लिखा है? पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही उस देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान दिया है. वे हिमंत बिस्वा सरमा से ज़्यादा बुद्धिमान और पढ़े-लिखे थे. दुर्भाग्य से जो लोग संविधान और उसकी भावना को नहीं समझते कि यह देश सिर्फ एक समुदाय का नहीं है. उनकी (असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की) सोच छोटी है इसलिए वे ऐसी छोटी-छोटी बातें करते हैं.

असम CM ने क्या कहा था?

दरअसल, गुवाहाटी में ओवैसी के बयान पर असम सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा था कि संवैधानिक रूप से कोई रोक नहीं है. कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है, हिंदू सभ्यता है और हम हमेशा यह मानेंगे और हमें पूरा भरोसा है कि भारत का प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा.

यह भी पढ़ें: कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो साड़ी पहनकर…” ओवैसी के बयान पर स्वामी रामभद्राचार्य का पलटवार

क्या था ओवैसी का बयान, जिसपर सियासत हुए तेज?

महाराष्ट्र के सोलापुर में 9 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान का संविधान साफ तौर पर कहता है कि सिर्फ एक धर्म का व्यक्ति ही देश का प्रधानमंत्री बन सकता है. लेकिन बाबा साहेब का संविधान कहता है कि भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है. मेरा सपना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी हुई बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

2

2