KBP Times

AI Impact समिट में गलगोटिया यूनीवर्सिटी का कारनामा, Chinese रोबोट को अपना बताया, एक्सपो से किया बाहर

AI Impact Summit

AI Impact Summit: नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय AI Impact समिट में भारत की एक यूनिवर्सिटी ने खुद की भी बेइज्जती कराई और देश का नाम भी बदनाम करने का प्रयास किया। ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI Impact समिट में चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बनाया बता दिया. यह फर्जीवाडा सामने आने के बाद कंपनी को AI एक्सपो से निकल जाने को कह दिया है. AI Expo में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित AI टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था. दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की In House डेवलपेड तकनीक है. यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उन्हें AI Impact समिट एक्सपो को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है.

चीनी कंपनी का मॉडल अपना बता दिया

देसी AI रोबोट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह रोबोट असल में चीन की कंपनी का बना हुआ मॉडल है. बीपदं चनसेम ने सोशल मीडिया पर रोबोट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह वही मॉडल है, जो पहले चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी द्वारा प्रदर्शित किया जा चुका है. अब सामने आया है कि ये दरअसल चीनी कंपनी का मॉडल है, जिसे विदेश से खरीदा गया था न कि भारत में बनाया गया है.

यूनिवर्सिटी की सफाई

यूनिवर्सिटी का कहना है कि उन्होंने इसे डेवलप करने का दावा कभी नहीं किया, बल्कि यह छात्रों के सीखने के लिए लाया गया एक टूल है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत के दौरान रोबोटिक डॉग के फीचर्स समझा रही हैं. वीडियो में इसे ओरियन नाम दिया गया और कहा गया कि इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें : Apple लॉन्च करेगा अब तक का सबसे सस्ता MacBook, मार्च में एंट्री की उम्मीद, लीक हुए फीचर्स

क्या है गो 2 रोबोटिक डॉग

सोशल मीडिया के इस वीडियो के सामने आने के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि यह असल में चीनी कंपनी यूनिट्री का Go 2 मॉडल है, जो बाजार में 2 से 3 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इस AI-Powered-रोबोटिक डॉग में 4D LiDar तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी मदद से ये सीढ़ियां चढ़ने के अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है.

यह भी देखें : जयपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल | विधानसभा घेराव पर लाठीचार्ज

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क

Healthy boy

Health Tips: बच्चे का दुबलापन दूर करें खिलाएं ये पौष्टिक चीज़ें

Jayant Chaudhary

“बदतमीजी की पराकाष्ठा…” यूथ कांग्रेस के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

NIOS and students

फर्जी वेबसाइटों से सावधान! NIOS ने जारी की फेक वेबसाइट, यूट्यूब चैनलों की लिस्ट