KBP Times

हिन्दू वोटरों ने दिया भारत समर्थक तारिक का साथ, बीएनपी की जीत में रहा अहम रोल

Hindu voter

Bangladesh Election: हिन्दू वर्ग पर अत्याचार को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में आई तल्खी के बीच बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत इस मायने में भी अलग है कि वहां हिन्दू समुदाय का वोट बीएनपी को गया है। जानकारों की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के वोट खासकर हिंदू वोटरों ने तारिक रहमान की पार्टी को वोट दिया है क्योंकि तारिक रहमान उदारवादी और भारत के साथ रिश्तों के समर्थक हैं।

बीएनपी की जीत की एक वजह जमात ए इस्लामी का कट्टरपन और उसका अतीत को लोग भूल नहीं पाए। लोगों को याद रहा कि उसने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का विरोध किया था। बांग्लादेश की पाक से मुक्ति संग्राम में नेता जिया उल रहमान की बडी भूमिका रही थी, तारिक रहमान उन्ही की पीढी है।
स्टूडेंट्स की नेशनल सिटीजन पार्टी को आपसी फूट और जमात से गठबंधन करना भारी पड़ा। उन्हें लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

बांग्लादेश आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को प्रचंड जीत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है. पार्टी की जीत पर पीएम मोदी ने भारत से संदेश भेजा है और भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा. तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं और बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है.
पीएम मोदी ने बांग्लादेश चुनाव पर ऐसे वक्त में बयान दिया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते तल्ख हैं. यूनुस राज में दोनों देशों के बीच काफी दूरी आई है.

बीएनपी को स्पष्ट बहुमत मिला

बांग्लादेश में अब तक जो नतीजे आए हैं, उसमें बीएमपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है. उसे स्पष्ट बहुमत मिल गया है. यह चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था.
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव को बीएनपी और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार 18 महीने से सत्ता में है.

यह भी पढ़ें : Bangladesh Chunav Result 2026: तारिक रहमान को पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई, कहा– भारत बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा

बांग्लादेश में कैसे कराया गया चुनाव?

बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव कराया गया. सुधार पैकेज को ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से भी जाना जाता है. बीएनपी ने पहले घोषणा की थी कि यदि वह चुनाव जीतती है तो उसके अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. करीब 17 वर्ष के आत्मनिर्वासन के बाद पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटे रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विजय रैलियां निकालने के बजाय दोपहर में ‘जुमे’ की नमाज के बाद पूरे देश में विशेष दुआएं करने को कहा.

यह भी देखें : जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर ‘अतिक्रमण’ का अलॉटमेंट! | फुटपाथ पर ठेले, रोड पर जाम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क