KBP Times

राजस्थान में पतंगबाजी का उत्साह, सीएम और डिप्टी सीएम ने उड़ाई पतंग, बालमुकुंदचार्य ने पकड़ी चरखी, कहीं आतिशबाज़ी तो कहीं फुटबॉल के रंग

cm kite

Jaipur: राजस्थान में मकर संक्रांति पर लोगों ने जमकर मस्ती की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी यहां उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ पतंगबाजी की। विधायक बाल मुकुंदाचार्य उनकी चरखी पकड़े नजर आए। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने परिवार के सदस्यों के साथ पतंग उड़ाई। कोटा में मकर संक्रांति पर बंगाली समाज ने परंपरानुसार मगरमच्छ की पूजा की। दिनभर इस दौरान ये काटा, वो काटा का शोर गूंजता रहा। इसके बाद शाम होते ही जमकर आतिशबाजी हुई। जयपुर में आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

चाइनीज मांझा जयपुर में बना काल

जयपुर में मांझे से कटने से 10 साल के बच्चे की हुई मौत, बाइक पर जाते समय से हुआ हादसा, SMS अस्पताल में इलाज के दौरान के तोड़ा दम, अशोक नगर थाना पुलिस को मिली सूचना ।

भीलवाड़ा में पतंग लूटने के विवाद में युवक की हत्या कर दी। सिरोही में 7 महीने के बच्चे का चाइनीज मांझे से गला कट गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रीगंगानगर में पतंग लूटते समय पानी की डिग्गी में गिरे 8 साल के बच्चे की मौत हो गई।

पाली में पतंग उड़ाते समय 14 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वहीं बांसवाड़ा में भी बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। घाव गहरा होने के कारण उसे 10 टांके लगाए गए हैं। जयपुर में मांझे और पतंग से जुड़े हादसों में घायल 140 से ज्यादा लोग इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे।

जयपुर में काइट फेस्टिवल-2026 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी यहां उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ पतंगबाजी की। विधायक बाल मुकुंदाचार्य उनकी चरखी पकड़े नजर आए। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने परिवार के सदस्यों के साथ पतंग उड़ाई। कोटा में मकर संक्रांति पर बंगाली समाज ने परंपरानुसार मगरमच्छ की पूजा की।

यह भी पढ़ें : तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने Pinkcity Jaipur में उड़ाई पतंग

टोंक में फुटबॉल

टोंक के आवां कस्बे में ऐतिहासिक दड़ा खेला गया। यह खेल 80 किलो की फुटबॉल से खेला गया। खेल में कस्बे के दो गेट पर दो गोलपोस्ट होते हैं। मान्यता के अनुसार अगर गेंद अखनिया गेट की ओर जाए तो प्रदेश में अकाल पड़ने की संभावना होती है। गेंद दूनी दरवाजे की तरफ जाए तो सुकाल पड़ता है। अच्छी बारिश होती है। करीब ढाई घंटे खेल चलने के बाद गेंद गढ़ (चौक) में ही रही। ऐसे में यह साल सामान्य रहने के आसार हैं।

यह भी देखें : जयपुर के पतंग बाजारों का अनोखा नजारा, थीम पतंगें बनीं आकर्षण का केंद्र

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2