KBP Times

ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी, चीन के साथ की ट्रेड डील तो लगा देंगे 100% टैरिफ

Trump warn to canada

Trump Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चीन के साथ ट्रेड डील करने पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कनाडा चीन के साथ किसी भी तरह की ट्रेड डील साइन करता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका, उसके ऊपर 100 फीसदी टैरिफ लगा देगा.

ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें अमेरिका का गवर्नर बताया. ट्रंप ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में भी कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बताया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट कर लिखा, अगर गवर्नर कार्नी को लगता है कि वे कनाडा को चीन के लिए एक ड्रॉप ऑफ पोर्ट बना देंगे, जहां से चीन अमेरिका में सामान और उत्पाद भेजेगा तो वे घोर गलतफहमी में हैं.

कनाडा को पूरी तरह निगल जाएगा चीन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम कार्नी को नसीहत देते हुए कहा कि चीन, कनाडा को पूरी तरह से निगल जाएगा. ट्रंप ने कहा, श्चीन कनाडा को पूरी तरह नष्ट कर देगा, जिसमें उसके व्यवसाय, सामाजिक ताना-बाना और जीवन शैली का विनाश भी शामिल है.श्

अगर कोई डील हुई तो कनाडा पर 100% टैरिफ

ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री को धमकी देते कहा, अगर कनाडा चीन के साथ कोई समझौता करता है तो अमेरिका में आने वाले सभी कनाडाई सामानों और उत्पादों पर तुरंत 100ः टैरिफ लगा दिया जाएगा.

कार्नी की टिप्पणी के बाद फूटा ट्रंप का गुस्सा

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चेतावनी ऐसे समय पर आई है, जब उत्तर अमेरिकी देशों और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर चर्चा चल रही है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित श्गोल्डन डोमश् मिसाइल रक्षा परियोजना का विरोध करने के लिए कनाडा की कड़ी आलोचना की थी, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे कनाडा के क्षेत्र की भी रक्षा होगी.

यह भी पढें: ईरान और अमेरिका के बीच फिर तनाव, ग्रीनलैंड से ध्यान हटा तो ट्रंप ने ईरान की तरफ भेजा जंगी बेड़ा

ट्रंप का यह गुस्सा दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी की टिप्पणियों के बाद फूटा है, जहां उन्होंने ट्रंप का नाम लिए बिना बड़ी शक्तियों द्वारा छोटे देशों पर दबाव डालने की निंदा की थी. दावोस में कमेंट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम कार्नी से शांति बोर्ड में शामिल होने का न्योता वापस ले लिया था, जिसका गठन वह ग्लोबल लेवल पर झगड़ों को सुलझाने के लिए कर रहे हैं.

चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर कनाडा ने कम किया टैरिफ

इस महीने कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ कम करने के बदले में कनाडाई कृषि उत्पादों पर टैक्स कम करने का समझौता किया था. ट्रंप ने पहले कहा था कि यह समझौता कार्नी को करना चाहिए था और उनके लिए ट्रेड डील पर साइन करना अच्छी बात है.

यह भी देखें : UGC Equity Rules 2026 पर बवाल | सवर्ण आर्मी का ऐलान

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव