KBP Times

राजस्थान में उद्योगों पर संकट, विदेशी कंपनियों को भी डर

अलवर

अलवर। देश की राजधानी में धुंध और खराब हवा से आम आदमी तो बेचैन है ही अब उद्योग जगत भी इसकी चपेट में आ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-4 की पाबंदी लागू होने से राजस्थान के उद्योग संकट में आ गए हैं और विदेशी कंपनियों में डर बैठ गया है . अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के करीब 8 हजार से ज्यादा उद्योगों का 25 से 40 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। नीमराणा और भिवाड़ी में विदेशी कंपनियों के साथ हुए एमओयू पर भी इसका असर नजर आ रहा है। विदेशी कंपनियां कारोबार करने से डर रही हैं। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी का एक्यूआई ज्यादा है, लेकिन नीमराणा और अलवर का एक्यूआइ 125 से कम होने के बावजूद यहां के सभी उद्योगों को एनसीआर की पाबंदियों की मार झेलनी पड़ रही है। उद्योग संगठनों के अनुसार, इस क्षेत्र में लाखों श्रमिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगों पर निर्भर हैं। उत्पादन घटने से कई शिफ्ट बंद हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः जालौर मोबाइल बैन: बहू-बेटियों के स्मार्टफोन पर ‘रोक’ नहीं, सिर्फ सुझाव था – अब वापस ले लिया गया

श्रमिकों पर पड़ेगा बुरा असर –
ओवरटाइम करने वाले श्रमिकों को नुकसान हो रहा है। ठेका श्रमिकों को काम से रोके जाने जैसी स्थिति बन रही है। कई कंपनियों ने श्रमिकों की संख्या कम करने की तैयारी कर ली है।

यह भी देखेंः MLA Fund Sting Case: असली वीडियो से खुलेगा राज, जाएगी विधायकों की सदस्यता

एक्यूआइ के आधार जोन बनाने की मांग –
उद्योग संगठनों ने मांग की है कि एनसीआर में एक्यूआइ के आधार पर जोन बनाए जाने चाहिए, जिसके अनुसार प्रदूषण संबंधी पाबंदियां लागू हों। इसमें कम प्रदूषण वाले इलाकों को राहत देते हुए ग्रैप की पाबंदी से मुक्त रखा जाना चाहिए। इससे कम एक्यूआइ वाले जोन के उद्योगों में काम प्रभावित नहीं होगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2