KBP Times

जालौर मोबाइल बैन: बहू-बेटियों के स्मार्टफोन पर ‘रोक’ नहीं, सिर्फ सुझाव था – अब वापस ले लिया गया

जालौर मोबाइल बैन

Jalore Mobile Ban News: राजस्थान के जालौर जिले में सुंधा माता पट्टी के चौधरी समाज की पंचायत द्वारा महिलाओं और बहू-बेटियों के स्मार्टफोन उपयोग पर रोक लगाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। कई न्यूज रिपोर्ट्स में इसे ‘तुगलकी फरमान’ बताकर 15 से 24 गांवों में बैन लगने की बात कही गई। लेकिन अब समाज के पांच पटेलों ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है – यह कोई अंतिम फैसला नहीं था, बल्कि सिर्फ  एक सुझाव था, जिसे सोशल मीडिया पर विरोध के बाद वापस ले लिया गया है.

क्या था जालौर मोबाइल बैन का पूरा मामला?

21 दिसंबर को हुई समाज की बैठक में महिलाओं की ओर से एक सुझाव रखा गया था कि बच्चों पर स्मार्टफोन के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए बहू-बेटियों के स्मार्टफोन उपयोग पर कुछ नियंत्रण लगाया जाए। बैठक का एक वीडियो वायरल होने के बाद इसे ‘बैन’ या ‘फरमान’ के रूप में प्रचारित किया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि 26 जनवरी से महिलाएं केवल कीपैड फोन ही इस्तेमाल कर सकेंगी, और पढ़ाई करने वाली लड़कियों को घर में सीमित उपयोग की छूट मिलेगी.

सुझाव के पीछे मुख्य वजहें बताई गईं

  • बच्चे दिन भर गेमिंग और वीडियो देखने में लगे रहते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है
  • होमवर्क नहीं करते, भोजन करने में आनाकानी करते हैं और स्कूल जाने से कतराते हैं
  • आंखों पर बुरा असर पड़ता है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं
  • साइबर ठगी के मामले में नुकसान और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट का बच्चों पर प्रभाव

पंचायत का पक्ष: ‘कोई फैसला नहीं, सिर्फ राय मांगी गई थी’

समाज के पांच पटेलों और अध्यक्ष सुजानाराम चौधरी ने स्पष्ट किया कि बैठक में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। महिलाओं का सुझाव समाज के सामने रखा गया और 26 जनवरी तक लोगों से राय मांगी गई थी।
उन्होंने कहा:

  • “यह कोई बैन नहीं था। स्कूली बच्चियों को पढ़ाई के लिए घर में मोबाइल उपयोग की पूरी छूट रहेगी।”
  • “सोशल मीडिया पर हुए विरोध को देखते हुए हमने इस सुझाव और प्रस्ताव को पूरी तरह वापस ले लिया है। अब इसे लागू नहीं किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम, जानिए किस देश में सबसे ज्यादा ईसाई और भारत में कितनी है आबादी

सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

खबर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी पर हमला बताया। आलोचकों का कहना था कि डिजिटल युग में स्मार्टफोन महिलाओं के लिए पढ़ाई, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भरता का जरूरी माध्यम है। वहीं, समर्थकों ने बच्चों की सेहत और पारिवारिक अनुशासन को प्राथमिकता बताया।अंत में, पंचायत ने विरोध को स्वीकार करते हुए प्रस्ताव वापस लेकर विवाद को शांत कर दिया है। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण समाज में परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन की बहस छेड़ गया है

यह भी देखें: MLA Fund Sting Case: असली वीडियो से खुलेगा राज, जाएगी विधायकों की सदस्यता!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kissan protest

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों का आंदोलन तेज, 16 अगस्त से जयपुर में धरना और 25 को विशाल प्रदर्शन

Amla Ruia welcomed

जयपुर में ‘हिमालय बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, Water Lady of India अमला रुइया का भव्य स्वागत

by election result

तीन राज्यों में उपचुनाव Result: बांकीपुर से प्रशांत, मंजलपुर से भाजपा जीती, दतिया से कांग्रेस

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

2

2