KBP Times

पश्चिम बंगाल चुनाव में ओवैसी की एंट्री पर बोली भाजपा, ‘जीतने के लिए काम करना होगा’, तमिलनाडू में 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

owaisi nitin

Elections News: पश्चिम बंगाल में चुनाव की चौसर बिछनी शुरु हो गई है। यहां भाजपा और टीएमसी के बीच मुख्य मुकाबला है लेकिन मुस्लिम वोट के लिए ओवैसी की पार्टी ने बंगाल में पूर्व टीएमसी नेता हुमांयू कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन किया है। वहीं भाजपा के अध्यक्ष नीतिन भी कोलकता में हैं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। सुबह वे श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे।असदुद्दीन ओवैसी के कोलकाता पहुंचने पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा है कि ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। घोष ने कहा कि कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं, लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा, लड़ना होगा, फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा।

कबीर और ओवैसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुमायूं कबीर ने कहा, हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को ओवैसी के साथ बहरामपुर में होगी।

यह भी पढ़ें : “पैनिक में खरीदारी करने से बचें…” पेट्रोल-डीजल-LPG की कमी से बचाने के लिए आगे क्या करेगी सरकार? बताया प्लान

तमिलनाडू में चुनाव

उधर तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के थिरुप्पराईथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों के बॉयकॉट का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 16 साल से वे बिना बिजली, पानी और टॉयलेट के रह रहे हैं।

यह भी देखें : जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर | KBPTimes

पहली लिस्ट जारी, पलानीस्वामी एडप्पाडी सीट से लड़ेंगे

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी AIDMK ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। AIDMK ने बताया कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी अपने गृह क्षेत्र, सेलम की एडप्पाडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के थिरुप्पराईथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों के बॉयकॉट का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 16 साल से वे बिना बिजली, पानी और टॉयलेट के रह रहे हैं।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2