KBP Times

ईरान का जवाब, सऊदी अरब में अरामको की रिफाइनरी पर हमला, इजराइल-कतर और बहरीन पर भी अटैक

refinary attack by iran

Iran & Israel : अमेरिका और इस्रायल से लगातार हमले झेल रहा ईरान ने अब अमेरिका को तेल सप्लाई प्लांट पर हमला कर बडा जवाब दिया है। जंग के तीसरे दिन ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यह रिफाइनरी सऊदी की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मुताबिक रिफाइनरी हमले के बाद बंद कर दी गई। इसकी क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन के आसपास मानी जाती है। ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल रास तनूरा दुनिया के सबसे बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग टर्मिनलों में से एक है। यहां से बड़े तेल टैंकरों में कच्चा तेल भरकर अमेरिका, एशिया और यूरोप समेत कई देशों को भेजा जाता है।

अब कोई बातचीत नहीं

वहीं, ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें : ईरान-इजराइल युद्व जारी: कुवैत में अमेरिका का फाइटर जैट क्रेश, युद्व में हिजबुल्लाह भी हुआ शामिल

ईरान के जवाबी हमले

ईरान ने आज इजराइल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हमले फिर शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। हिजबुल्लाह को ईरान से समर्थन मिलता है, अब उसका कहना है कि वह खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

यह भी देखें:  जयपुर में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन | शिया समुदाय का विरोध मार्च 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Diwan and Khamnei

अजमेर की दरगाह दीवान आबेदीन ने की अमेरिका की निंदा, खामनेई को बताया शहीद

refinary attack by iran

ईरान का जवाब, सऊदी अरब में अरामको की रिफाइनरी पर हमला, इजराइल-कतर और बहरीन पर भी अटैक

President Draupadi Murmu

दिल्ली में होली पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति ने लॉन्च किया ‘पिंक कार्ड’ फ्री में कर सकेंगी बस,मेट्रो का सफर

PM Narendra Modi

“हमने हमेशा शांति-स्थिरता बनाए रखने…” कनाडा के PM कार्नी से संयुक्त प्रेस वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Nitesh Narayan Rane

“हिंदू राष्ट्र है, यहां 90 फीसदी हिंदू ही रहते हैं…” महाराष्ट्र् के मंत्री नितेश राणे के बयान पर मौलाना यासूब अब्बास का पलटवार

hijbullah

ईरान-इजराइल युद्व जारी: कुवैत में अमेरिका का फाइटर जैट क्रेश, युद्व में हिजबुल्लाह भी हुआ शामिल

होली स्पेशल: गुड़ और नारियल की हेल्दी गुझिया घर पर ऐसे बनाएं

होली स्पेशल: गुड़ और नारियल की हेल्दी गुझिया घर पर ऐसे बनाएं

district bar team

डिस्ट्रिक्ट बार ने जीता छठा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Chndra Grahan

चंद्रग्रहण कब और कहां ? राशियों पर कितना असर