KBP Times

अंबाला में 600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण; करनाल में शाह बोले- राहुल फैला रहे अराजकता

Museum

Museum : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंबाला में 600 करोड़ रुपए की लागत से बने 1857 की क्रांति के शहीद स्मारक (म्यूजियम )का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान में रैली को संबोधित किया। अंबाला की रैली में उनका पूरा फोकस हरियाणा की विकास योजनाओं के बारे में रहा। यहां उन्होंने सीएम सैनी की तारीफ करते हुए कहा- हरियाणा की सरकार अपने सारे वादे पूरे कर रही है। अपने भाषण में उन्होंने कई बार ‘मेरा हरियाणा’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”MSP पर 24 फसलें खरीदने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा है।

म्यूजियम को लेकर मंत्री विज की तारीफ

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला भी हरियाणा। उन्होंने म्यूजियम को लेकर मंत्री अनिल विज की भी तारीफ करते हुए कहा- इन्हें लोग सालों-साल याद रखेंगे। वहीं, सीएम ने अपने संबोधन में शाह को लौहपुरुष कहा। इससे पहले करनाल में हुई पदयात्रा में अमित शाह का फोकस राहुल गांधी और विपक्ष पर रहा। यहां उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। 2024 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। शाह ने कहा, “राहुल जी, आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। संसद में शोर-शराबे को कांग्रेस ने अपना कल्चर बना दिया है। सड़क पर भीड़ इकट्ठा करके अनार्किस्ट (अराजकतावादी) की तरह अराजकता फैलानी है।”

सैनी काम करने में बहुत तेज

नशा मुक्त हरियाणा के लिए लोगों ने कमर कस ली है। नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को प्रायोरिटी दी है, क्योंकि जिस वक्त संगठन सचिव थे तब वो हरियाणा के प्रभारी थे। मैं आज कहने आया हूं- नायब बोलते कम हैं, लेकिन काम करने में बहुत तेज हैं। 2029 में जब वोट लेने आएंगे तब हम सभी घोषणाओं को समाप्त करके आएंगे।

हरियाणा में आमूलचूल परिवर्तन किया

शाह ने आगे कहा कि मनोहरलाल खट्टर और सीएम नायब सैनी ने 12 साल में हरियाणा के लिए आमूलचूल परिवर्तन किया। हर घर में गैस का सिलेंडर पहुंचा। एमएसपी पर 24 फसलें खरीदने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला राज्य बना। पहली बार एलिवेटिड रेलवे ट्रैक यहीं बना। पढ़ी-लिखी पंचायत का काम भी सबसे पहले हरियाणा ने किया। मैंने मनोहरलाल को कहा था- लोग नाराज न हो जाएं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण हरियाणा ने दिया।

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला! जयपुर के 2 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Museum

अंबाला में 600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण; करनाल में शाह बोले- राहुल फैला रहे अराजकता

Ronaldo

रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास; अधूरा रहा वर्ल्ड कप का सपना

Farmer's Crop Moong in Mandi

राजस्थान में मूंग किसानों को 221 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जाट ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Election in US

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नतीजों में ट्रम्प की हार, दोनों सदनों में विपक्ष डेमोक्रेट्स को बहुमत

Election in America

अमेरिका में Midterm चुनाव के लिए Voting जारी; ट्रम्प हारे तो Powerless President होंगे

Amit Shah and Rahul Gandhi

गृह मंत्री बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल ने दिया पीएम मोदी को बहस का चैलेंज

Tushar kapoor

एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग की धमकी, पांच करोड़ मांगे, हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन

DRDO

भारत ने एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट का टेस्ट सफल

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

2

2