Email : मुंबई की मेयर रितु तावडे के मेल पर आज आए एक ईमेल ने हडकंप मचा दिया। एक ईमेल में कई नामी हस्तियों को निशाना बनाने की धमकी लिखी है। अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी दी गई है। ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई। कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। ईमेल में लिखा कि हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला होगा। इसी मेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुंबई मेयर को भेजा गया धमकी भरा ई-मेल
मुंबई मेयर को भेजे गए मेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। इसमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी जिक्र है। मेल में कहा गया कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूए थे इसलिए उस पर हमला किया जाएगा। मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में मारना है।
बीएमसी दफ्तर की छानबीन की गई
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चौंबर्स की भी तलाशी ली। मुंबई पुलिस और साइबर सेल ईमेल की जांच में जुटे हैं।
शिवसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान! 25 अक्टूबर को स्वर्ण आक्रोश रैली | Jaipur News



