Film Awards : गुजरात के एकतानगर (केवड़िया) में भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वाेच्च माना जाने वाला नेशनल फिल्म अवॉर्ड का भव्य समारोह कल मंगलवार यानि 22 सितंबर को आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई नेता और बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहेंगे।
बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस को मिलेगा पुरस्कार
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स) में फिल्म आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, फिल्म श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, भ्रमयुगम के लिए ममूटी और चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया जाएगा।
अवार्ड के लिए जोर-शोर से तैयारियां
इस अवॉर्ड के 72 साल के इतिहास में पहली बार यह समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित हो रहा है और इस बार गुजरात को इसकी मेजबानी सौंपी गई है। इसे लेकर एकतानगर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में मेहमानों के लिए एसी जर्मन डोम तैयार किया गया है, जिसमें 1,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा मेहमानों को गुजराती के फेमस व्यंजन परोसे जाएंगे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बस बे (बस टर्मिनल) क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भव्य समारोह को सफल और यादगार बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 500 से अधिक टेक्नीशियन, कारीगर और मजदूरों की टीम दिन-रात लगातार काम में जुटी हुई है।
आकर्षक स्टेज लाइटिंग और वीआईपी लाउंज
जर्मन डोम के स्ट्रक्चर और अंदर के इंटीरियर का काम अंतिम चरण में है। हाईटेक साउंड सिस्टम, आकर्षक स्टेज लाइटिंग और टप्च् लाउंज तैयार करने के लिए विशेषज्ञ लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राष्ट्रपति और देश के दिग्गज फिल्म कलाकारों के आगमन से पहले पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी और थीम आधारित डेकोरेशन से सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।
यह भी पढ़ें –अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम
यह भी देखें – SI री-एग्जाम खत्म, लेकिन विवाद शुरू! अभ्यर्थियों ने पेपर को बताया लंबा और टाइम टेकिंग | RPSC पर सवाल



