KBP Times

यूपी में पोस्टर बाजी से गर्माई सियासत, भाजपा के निशाने पर सपा शासन

Posters in UP against SP

Posters: उत्तर प्रदेश में चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत दिखाई देने लगी है. लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल तक लगे पोस्टरों में अतीक, मुख्तार और आजम खान के नाम के जरिए अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल को निशाना बनाया गया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पोस्टर लगाने वाले सामने नहीं आए हैं, लेकिन संदेश पूरी तरह राजनीतिक है. सवाल अब ये है कि क्या आने वाले दिनों में सपा भी इन पोस्टरों का जवाब पोस्टर से देगी? पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है- आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।

माफिया के साथ अखिलेश, एक जिला एक माफिया का नारा

पोस्टरों पर लिखा गया है- अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश. पोस्टरों में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान समेत कई चर्चित नामों को क्षेत्रवार जोड़ा गया है और ‘एक जिला, एक माफिया’ जैसा नारा इस्तेमाल किया गया है. हालांकि इन पोस्टरों को किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संदेश साफ है कि सपा को उसके पुराने कार्यकाल और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की तैयारी तेज हो गई है।

पोस्टरों से गरमाई सियासत

लखनऊ के चौराह, उन्नाव की सड़कें, इटावा से लेकर सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर तक अचानक लगे इन पोस्टरों ने यूपी की सियासत गरमा दी है. पोस्टरों में सीधे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाया गया है. अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान और इनके साथ लिखा गया- आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार. इनमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों को बांटकर माफिया की सूची दिखाई गई है।

सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर

मुरादाबाद में भी कई जगह पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. इस पर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला. सपा नेता खुद ऊंचे खंभों पर चढ़कर इन पोस्टरों को फाड़ रहे हैं और अपनी गाड़ियों में भरकर ले गए. सपा नेताओं का कहना है कि बीजेपी, ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के बढ़ते जनाधार से घबरा चुकी है. सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की राजनीतिक पोस्टरबाजी का सहारा ले रही है.

यह भी पढ़ें –ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

यह भी देखें – SI री-एग्जाम खत्म, लेकिन विवाद शुरू! अभ्यर्थियों ने पेपर को बताया लंबा और टाइम टेकिंग | RPSC पर सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Result of Rajasthan Local bodies election

राजस्थान में 301 निकायों के Result; भाजपा 197, कांग्रेस के 94 चेयरमैन बने, ‘आप’ ने भी चौंकाया

SIT report to court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में नया खुलासा; SIT रिपोर्ट में 70 नहीं, 105 बार चंदा चोरी

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी को बड़ा झटका, भारतीय नागरिकता मामले में कोर्ट ने रद्द किया DM का आदेश

Garba

मुंबई के गरबा आयोजन में मुस्लिम युवकों के प्रवेश पर सियासत

Film awards

गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तैयारियां जोरो पर, AC जर्मन डोम बने, लेजर शो मेहमानों को गुजराती खाना

Ali ahmed reach allahbad court

माफिया अतीक के बेटे अली की आज प्रयागराज कोर्ट में पेशी, भारी सुरक्षा के बीच पुलिस झांसी जेल से लाई

Rajasthan High Court open in night

पहली बार रात में खुला राजस्थान हाईकोर्ट:रात 10 से सुनवाई, पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक

Posters in UP against SP

यूपी में पोस्टर बाजी से गर्माई सियासत, भाजपा के निशाने पर सपा शासन

Asian Games in Indian players win medals

Asian Games-भारत को 6 मेडल, शूटर्स ने दिलाए 5, हिमांशु-रुद्रांश को सिल्वर-ब्रॉन्ज, सुचिका को कांस्य

2

2