IIFA Awards : इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 22-23 जनवरी 2027 को अबू धाबी में होगा। जानकारी के अनुसार इस अवार्ड्स कार्यक्रम में सलमान खान, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर समेत कई सितारे इसमें शामिल होंगे। करण जौहर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। दो दिन के इस इवेंट में कलाकार, फिल्ममेकर और म्यूजिक आर्टिस्ट शामिल होंगे।
एतिहाद एरिना में होगा अयोजन
आइफा 2027 का आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा। अबू धाबी में का यह चौथा आयोजन होगा। कार्यक्रम के आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म अबू धाबी और मिराल के साथ साझेदारी में होगा।
दो दिन के इस कार्यक्रम में सितारों की परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स सेरेमनी होगी।
2025 में ‘लापता लेडीज’ ने 10 अवॉर्ड्स जीते थे
बता दें कि पहले योजना थी कि आइफा 2026 को अगस्त-सितंबर के महीने में साउथ-ईस्ट एशिया में आयोजित किया जाएगा, लेकिन बड़े स्तर पर तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय तारीखों के तालमेल के कारण आयोजकों ने इसे आगे बढ़ाकर अब 2027 की शुरुआत में आयोजित करने का फैसला किया। दरअसल इससे पहले आईफा अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली समारोह 8 और 9 मार्च 2025 को भारत में आयोजित हुआ। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हुए इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
कार्तिक और करण जौहर ने किया था होस्ट
जयपुर में आयोजित इवेंट को अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर ने को-होस्ट किया। समारोह में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने कुल 10 प्रमुख अवॉर्ड्स जीते थे। इनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसे बड़े अवॉर्ड भी शामिल रहे। यह समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली एडिशन था। इस मौके पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों, फिल्ममेकर्स और तकनीकी टीमों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।
आईफा अवॉर्ड्स कब से हुआ शुरु
आईफा अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह अवॉर्ड्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं। आईफा की खासियत है कि इसका आयोजन आमतौर पर हर साल अलग-अलग देशों में किया जाता है। पहला आईफा समारोह 24 जून 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में हुआ था। पहले समारोह में ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद यह आयोजन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में हुआ।
यह भी पढ़ें -दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर


