Asia Cup : दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर महिला एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। पिछले एशिया कप फाइनल भी दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया। फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर श्रीलंका भी टूर्नामेंट में अजेय रहा है।
भारत हर बार एशिया कप फाइनल में
10वीं बार एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत हर बार फाइनल में पहुंचा है। टीम 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट का फाइनल खेलेगी। वनडे फॉर्मेट के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चौंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी।
32वां टी-20 मुकाबला
टी-20 में दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मैचों में सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा। हालिया फॉर्मट भी भारत के पक्ष में है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मुकाबले जीते हैं।
शेफाली और स्मृति टॉप स्कोरर
शेफाली इस एशिया कप की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 169.69 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। उनकी ओपनिंग पार्टनर स्मृति मंधाना 168 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 3.52 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए हैं। श्री चरणी ने भी 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।
अटापट्टु ने टूर्नामेंट का बेस्ट स्पेल डाला
श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अटापट्टु से ऑलराउंड परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। उन्होंने 4 मैचों में 4.06 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे। यह विमेंस एशिया कप के टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज का बेस्ट परफॉर्मेंस है। बैटिंग में हर्षिता समरविक्रमा टीम की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 89 रन बनाए हैं।
स्पिनर्स ने भारत को 26, श्रीलंका को 25 विकेट दिलाए
दुबई की धीमी पिच पर इस टूर्नामेंट में बैटिंग करना मुश्किल रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है, क्योंकि 14 में से 9 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यह मैच काफी हद तक स्पिनरों की परफॉर्मेंस पर निर्भर होगा। भारत के स्पिनर्स ने टूर्नामेंट में 26 और श्रीलंकाई स्पिनरों ने 25 विकेट चटकाए हैं। दुबई में दिन का तापमान 37°ब् के आसपास रहेगा। मैच के वक्त उमस रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें –Junior Asia Cup; भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, पाकिस्तान को 19-0 से हराया
यह भी देखें – जयपुर नगर निगम चुनाव में किसका पलड़ा भारी? किशनपोल विधानसभा के वार्डों का सटीक विश्लेषण



