KBP Times

Junior Asia Cup; भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, पाकिस्तान को 19-0 से हराया

Junior hockey asia cup match

Junior Hockey : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर 19 गोल मारकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। यह महिला जूनियर हॉकी में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत और पाकिस्तान की जूनियर महिला टीमें गुरुवार को पहली बार आमने-सामने थी। जूनियर एशिया कप के 2023 और 2024 एडीशन में भारत चैंपियन रहा, जबकि 2021 का टूर्नामेंट कोविड के कारण रद्द हो गया था। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने गुरुवार को जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले हाफ में 10 और दूसरे हाफ में 9 गोल किए।

भारत की पूजा की हैट्रिक

भारत की पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई। सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए। रोशनी ऐंद ने भी 2 गोल किए। भारत ने पहले ही क्वार्टर में 5 गोल कर दिए थे। पूजा साहू ने 7वें मिनट में खाता खोला, रोशनी ऐंद ने 9वें, तनुश्री दिनेश कडू ने 11वें, सुखवीर कौर ने 13वें और सानिका माने ने 13वें मिनट में गोल किया। दूसरे क्वार्टर में मधु सिदार, गीता यादव, सानिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल किए। इससे हाफ टाइम तक भारत 10-0 से आगे था। पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने तीसरे क्वार्टर में गोल किए। आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल दागे। पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। रोशनी ने 60वें मिनट में भारत का 19वां गोल किया।

भारत को 18 पेनल्टी कॉर्नर मिले

भारत ने पूरे मैच में 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। पाकिस्तान को पूरे मैच में न गोल मिला, न पेनल्टी कॉर्नर और न ही पेनल्टी स्ट्रोक।

ग्रुप स्टेज में भी अजेय रहा भारत

भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले ग्रुप स्टेज में भी शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में टॉप किया था। टूर्नामेंट में चीन के खिलाफ भारत का पिछला मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। भारत अब सेमीफाइनल में साउथ कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलेगा। सेमीफाइनल 12 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़ें –Women’s Asia Cup ; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

यह भी देखें-

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Russia President Putin

BRICS समिट में हिस्सा लेने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Vande Matram song two paragraph sing only

कर्नाटक में वंदे मातरम के दो पैरा ही गाने का आदेश, राष्ट्रपति और राज्यपाल के कार्यक्रम में पूरा गीत

Junior hockey asia cup match

Junior Asia Cup; भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत, पाकिस्तान को 19-0 से हराया

white layer on wall

दीवार पर आ रही है सीलन तो कमजोर होने की निशानी नहीं

unani medicine effective

शारीरिक कमजोरी दूर करने के यूनानी नुस्खे, बढ़ा सकतें हैं आपकी ताकत लेकिन ध्यान रहे…

VHP demond ban in garba

महाराष्ट्र में VHP ने की गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों को प्रवेश ना देने की मांग, अमृता बोलीं-त्योहार में नहीं हो जाति-धर्म भेद

Tatro trends in celebs

AI से अस्सी के दौर में पहुंचे फिल्म स्टार्स, कई एक्टर-एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

students lear film making

जयपुर में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने सीखा फिल्म बनाना, मोबाइल फिल्ममेकिंग के जरिए मिली स्टोरीटेलिंग

Donald Trump

ट्रम्प ने किया हर अमेरिकी वयस्क को 5 हजार डॉलर देने का ऐलान, चुनाव जिताने की शर्त

2

2