KBP Times

Women’s Asia Cup ; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

India-Bangladesh match

Asia Cup Tournament : दुबई में आज महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भी लगातार जीतती रही है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। दोनों के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 21 मैच जीते हैं।

भारत ग्रुप में टॉप, बांग्लादेश दूसरे नंबर पर

एशिया कप में भारत ने ग्रुप-ए में अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप किया। टीम ने थाईलैंड को 94 रन, हॉन्गकॉन्ग को 137 रन और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश ग्रुप-बी में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसने इंडोनेशिया को 71 रन और यूएई को 34 रन से हराया, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे 4 विकेट से हार मिली।

स्मृति शानदार फॉर्म में, शेफाली भी लय में

भारत को टीम की ओपनर स्मृति मंधाना से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि वह टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 मैचों में 178.82 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। इसमें हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 124 रन की शतकीय पारी भी शामिल है। उनकी ओपनिंग पार्टनर शेफाली वर्मा ने भी 3 मैचों में 104 रन बनाए हैं।

दीप्ति की स्पिन बांग्लादेश के लिए चुनौती

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 3 मैचों में 1.90 की इकोनॉमी से 8 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन बिना रन दिए 3 विकेट है। दीप्ति के अलावा नंदनी शर्मा और प्रेमा रावत ने 5-5 विकेट लिए हैं।

शोभना मोस्तारी और मारुफा अक्तर बांग्लादेश की उम्मीद

बांग्लादेश की ओर से शोभना मोस्तारी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 86.52 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 40 रन है। गेंदबाजी में मारुफा अक्तर ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट है।

स्पिनर्स को मदद, आखिरी ओवर्स में रन बनाना मुश्किल

एशिया कप के ग्रुप स्टेज में अब तक 12 मुकाबले दुबई में खेले गए हैं। इनमें सिर्फ भारत ही 150 से ज्यादा का स्कोर बना सका है और टीम ने यह आंकड़ा 2 बार पार किया है। पावरप्ले में तेजी से रन बने हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। गर्मी और उमस के कारण पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। 12 में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, 9 बार टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी है।

यह भी पढ़ें –Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

यह भी देखें –सिविल लाइंस विधानसभा में किसके सिर सजेगा ताज? जनता के रुख से बड़ा संकेत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2