KBP Times

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

NIA chargesheeet

NIA : दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए धमाके को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि 10 नवंबर, 2025 को हुआ हुआ ये धमाका एक आत्मघाती बम हमला था। एजेंसी ने कहा कि कार चला रहे आरोपी उमर नबी ने कार के अंदर रहते हुए ही IED को सक्रिय कर दिया था। चार्जशीट में हमले से जुड़े कथित अंसार गजवत-उल-हिंद (AGUH) मॉड्यूल का भी जिक्र है।

NIA बोली- आरोपी चरमपंथी सामग्री से प्रभावित थे

रिपोर्ट के मुताबिक, NIA ने चार्जशीट में कहा, “आरोपी उमर उन नबी विस्फोट के समय कार के अंदर था और उसने उपर्युक्त कमांड तंत्र का उपयोग करके IED को सक्रिय किया था।”  चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि आरोपी कथित तौर पर चरमपंथी सामग्री से प्रभावित थे और तथाकथित ‘लोन मुजाहिद पॉकेट बुक/हाउ टू बिकम एन असैसिन’ का अनुसरण कर रहे थे, जिसे एजेंसी ने अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा (AQAP) से जुड़ा मैनुअल बताया है।

चार्जशीट में बरामद सामग्री का भी जिक्र

चार्जशीट के अनुसार, आतंकियों से बरामद दस्तावेजों में विस्फोटक, हथियार, गुप्त अभियान और IED से संबंधित सामग्री थी। NIA ने कहा कि इसमें TATP और रिमोट-कंट्रोल्ड विस्फोटों के संदर्भों के साथ-साथ युद्ध, निगरानी, ​​भागने और अन्य गुप्त गतिविधियों से संबंधित सामग्री भी शामिल थी। एक प्रचार दस्तावेज का भी जिक्र है, जिसमें निरंतर सशस्त्र संघर्ष और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के हिंसक तख्तापलट की वकालत की गई है और मौजूदा राजनीतिक व्यवस्थाओं को ‘शैतानी और अत्याचारी’ बताया गया है।

2 साल से बन रही थी हमले की योजना- NIA

NIA ने चार्जशीट में कहा कि हमले की योजना कथित तौर पर कई सालों से बनाई जा रही थी और आतंकी दिसंबर 2023 से लाल किले की बार-बार रेकी कर रहे थे।हमलावर उमर उन नबी ने अन्य आरोपियों के साथ लाल किले का कई बार दौरा किया था। चार्जशीट के मुताबिक, विस्फोट पहले से तय जगह और तारीख पर नहीं हुआ। कई गिरफ्तारियों के बाद उमर ने पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी में हमले को अंजाम दिया।

धमाके में मारे गए थे 11 लोग

पिछले साल 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास सफेद कार में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। शुरुआती जांच में इसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल से निकला था। इसके बाद फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के कई डॉक्टरों और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था। जांच के तार उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैले थे।

यह भी देखें –आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या पर बवाल! बुलडोजर एक्शन की मांग, सड़क पर उतरे लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2