KBP Times

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

supreme court to Noida court

CJP : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकार लगाई है। बुधवार सीजेआई ने कहा- जब सुप्रीम कोर्ट ने छात्र विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी FIR रद्द कर दी हैं। विरोध प्रदर्शनों को लेकर किसी भी छात्र के खिलाफ भविष्य में जबरदस्ती की कार्रवाई पर रोक लगाई है। ऐसे में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने छात्र को नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे की? कोई भी मजिस्ट्रेट उस आदेश का उल्लंघन नहीं कर सकता है।

यह था मामला

4 सितंबर को नोएडा कमिश्नरेट के थर्ड एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन में शामिल छात्र अक्षत त्रिपाठी के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इसमें 5 लाख रुपए का बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो जमानतदार पेश करने को कहा गया था। इसके बाद छात्र ने मंगलवार को वीडियो जारी कर कहा था- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उसे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धमकाया जा रहा। उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान CJI को बताई बात

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट विश्वजीत भट्टाचार्य ने मौखिक रूप से CJI की अध्यक्षता वाली बेंच को यह बात बताई। उन्होंने बताया कि एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने एक छात्र को नोटिस जारी कर पूछा कि शांति बनाए रखने के लिए 5 लाख रुपए का पर्सनल बॉन्ड क्यों न भरवाया जाए। बाद में नोटिस वापस ले लिया गया। यह प्रथम दृष्टया अदालत की अवमानना ​​है। नोएडा और यूपी के अधिकारी छात्रों के मन में डर का माहौल नहीं बना सकते हैं।

यह भी देखें –आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या पर बवाल! बुलडोजर एक्शन की मांग, सड़क पर उतरे लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

2

2