KBP Times

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Actress shilpa shetti

Actress Shilpa Shetti  :बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत सावंत जयपुर पहुंचे है जहां एक अवार्ड शो में हिस्सा लिया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जयपुर में रविवार रात अवॉर्ड शो में शामिल होने के बाद सोमवार दोपहर अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं और मुंबई के लिए रवाना हो गईं। दूसरी ओर गायक अभिजीत सावंत ने भी रविवार रात जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर शहरवासियों का मनोरंजन किया था। इसके बाद सोमवार को अभिजीत भी मुंबई लौट गए।

शिल्पा ने बाजीगर फिल्म से की थी शुरुआत

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1993 में शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘बाजीगर’ से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहना मिली और उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री सहित अन्य श्रेणियों में नामांकन मिला। इसके बाद ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’, ‘धड़कन’, ‘रिश्ते’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘डस’, ‘अपने’ और ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। वर्ष 2000 में आई फिल्म ‘धड़कन’ शिल्पा शेट्टी के करियर में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई।

अभिजीत ने देर रात सुरों से गुलजार किया जयपुर

गायक अभिजीत सावंत ने अपनी आवाज और लोकप्रिय गीतों के जरिए जयपुराइट्स का मनोरंजन किया। अभिजीत सावंत को देशभर में पहचान वर्ष 2004-05 में प्रसारित हुए ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन का विजेता बनने के बाद मिली थी। वे इस शो के पहले विजेता रहे और इसके बाद उनकी गायकी का सफर आगे बढ़ा।

यह भी देखें – विधायक बालमुकुंदाचार्य से सीधा संवाद | जनता के सवालों पर खुली बात | KBP Times Exclusive

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2