Sachin Pilot : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर पायलट ने सोमवार को अपने टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के दिन को याद करते हुए पोस्ट किया है। पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी की अपनी यूनिट 124 सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने को गर्व की बात बताया है। पायलट को शनिवार को ही कांग्रेस ने पंजाब के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी है।
चुनौतियों और जिम्मेदारियों वाला अनुभव
सचिन पायलट ने एक्स पर लिखा- साल 2012 में इसी दिन मुझे तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह ने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन्ड किया। पीछे मुड़कर देखें तो लगता है, केंद्रीय मंत्री के तौर पर काम करते हुए कमीशन मिलना अपने आप में कई चुनौतियों और जिम्मेदारियों वाला अनुभव था। पायलट ने आगे लिखा- लोगों की जिम्मेदारियों और सेना की सेवा के लिए जरूरी अनुशासन और समर्पण के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं था, लेकिन यह एक ऐसा सफर रहा है, जिसे मैंने बेहद गर्व और पक्के संकल्प के साथ पूरा किया है।
पायलट ने 2012 में जॉइन की थी टेरिटोरियल आर्मी
सचिन पायलट ने सितंबर 2012 में केंद्रीय मंत्री रहते हुए लेफ्टिनेंट के पद पर टेरिटोरियल आर्मी जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला था। पायलट ने अक्टूबर 2023 में मेजर पद पर प्रमोशन के लिए परीक्षा दी थी। अब मेजर के पद पर हैं। पायलट हर साल कुछ समय के लिए टेरिटोरियल आर्मी में सेवाएं देते हैं। पायलट कई बार दिल्ली कैंट में अपनी यूनिट में जाते हैं। बैठकों में शामिल होते हैं।
हाल ही पंजाब के प्रभारी बने हैं पायलट
सचिन पायलट को कांग्रस ने पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया है। पायलट ने जन्मदिन के मौके पर टेरिटोरियल आर्मी की अपनी यूनिट 124 सिख रेजिमेंट पर गर्व जताया है। पंजाब प्रभारी के तौर पर इसे स्थानीय कनेक्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। सिख रेजिमेंट से पंजाब भावनात्मक रूप से जुड़ता है।
यह भी पढ़ें –Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार
यह भी देखें – विधायक बालमुकुंदाचार्य से सीधा संवाद | जनता के सवालों पर खुली बात | KBP Times Exclusive


