KBP Times

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 800 अंक टूटा

Share Market down for cruide oil

Cruide Oil : अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने से ऑयल सप्लाई प्रभावित होने का डर है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और दुनिया भर में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से 2 सितंबर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया। वहीं, निफ्टी 23,800 के नीचे फिसल गया।

सेंसेक्स-निफ्टी में कितनी गिरावट?

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 473 अंक यानी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 76,471 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बिकवाली और बढ़ गई। सेंसेक्स 809 अंक यानी 1.05 फीसदी गिरकर 76,135 के निचले स्तर तक आ गया। एनएसई निफ्टी 197 अंक यानी 0.8 फीसदी गिरकर 23,858 पर खुला। बाद में यह 269 अंक यानी 1.1 फीसदी की गिरावट के साथ 23,786 के निचले स्तर तक पहुंच गया।

क्यों उछला कच्चा तेल?

अमेरिका और ईरान की ओर से रात में एक-दूसरे पर हमले किए। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 95.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ऑयल क्रूड भी चढ़कर 91.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

होर्मुज से क्यों बढ़ी टेंशन?

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान टेंशन बढ़ने के साथ होर्मुज में आवाजाही पर असर पड़ सकता है। इससे वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है, जिसमें भारत भी शामिल है। देश अपनी कच्चे तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। नतीजनत, तेल की ऊंची कीमतें माल ढुलाई और कंपनियों की उत्पादन लागत भी बढ़ा सकती हैं। कंपनियां बढ़ी हुई लागत ग्राहकों पर डालती हैं, तो महंगाई बढ़ सकती है। वहीं, कंपनियां लागत खुद उठाती हैं, तो उनके मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है।

कौन से शेयर सबसे ज्यादा टूटे?

सेंसेक्स में इंडिगो, एशियन पेंट्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि में अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल थे। इन शेयरों में अधिकतम बढ़त 0.61 फीसदी तक सीमित थी।

निफ्टी के लिए अगला टारगेट क्या?

निफ्टी 24,150 के नीचे कमजोर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निफ्टी के 23,950 का स्तर तोड़ने पर गिरावट 23,800 तक बढ़ सकती है। बुधवार को निफ्टी 23,786 तक फिसलकर इस स्तर के नीचे जा चुका है। अब निफ्टी के लिए 23,800 का स्तर अहम है। इस स्तर के आसपास टिकाव नहीं बनने पर बाजार में कमजोरी बनी रह सकती है। ऊपरी स्तर पर निफ्टी को बिकवाली के दबाव से निकलने के लिए 24,150 से 24,200 के ऊपर टिकना होगा। इस दायरे के ऊपर टिकाऊ बढ़त आने पर ही दबाव कम होने का संकेत मिलेगा। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी की दिशा कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया में होने वाले इवेंट्स से तय होगी।

यह भी पढ़ें –PM मोदी का विडियो संदेश-सोना जरुरत होने पर ही खरीदें, आर्थिक विकास दर 7.8% रहने पर दी बधाई

यह भी देखें – KBP TIMES की LIVE VAN मैदान में उतरी मदन राठौड़ ने किया LIVE VAN का शुभारंभ

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2