KBP Times

श्याम भक्ति में डूबा अजमेर, श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की भजन संध्या में अलसुबह तक झूमे श्रद्धालु

Bhajan Sandhya in ajmer

Bhajan Sandhya : श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्णगंज में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। बेंगलुरु से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से बाबा श्याम का दरबार सजाया गया, वहीं चांदी के झूले में लड्डू गोपाल को विराजमान कर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

अहमदाबाद, कानपुर और अजमेर के भजन गायकों ने बांधा समां

भजन संध्या में अहमदाबाद, कानपुर और अजमेर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर रात से लेकर अलसुबह तक भक्ति में झूमते रहे। अहमदाबाद के राजवर्धन सुथार ने “मोरझड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा…”, “दुनिया चलती पैरों पर, मैं श्याम भरोसे चलता हूं…” और “कइया सरसी रे सांवरा…” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कानपुर की भजन गायिका दीपांशी तिवाड़ी ने “कितनी परीक्षा लिख दी बाबा तूने भाग्य में…”, “करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की गौरी…” और “बरसाने वाली राधे…” सहित कई भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। अजमेर के विमल गर्ग और सुनील जोशी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति रस की धारा बहाई। सुनील जोशी ने “वीर हनुमान अति बलवाना, राम नाम…”, “कीर्तन की है रात…” और “काली कमली वाला मेरा यार है…” जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।

पुष्प और इत्र की वर्षा के बीच मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प और इत्र की वर्षा की गई। मध्य रात्रि में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को ट्रॉफी, खिलौने, सिटी सहित विभिन्न उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

धार्मिक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

कार्यक्रम में भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

संघ पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

इस अवसर पर श्री श्याम सेवक कल्याण संघ के अध्यक्ष राकेश डीडवानिया सहित सुभाष काबरा, सूरजमल गोयल, श्याम बिहारी शर्मा, किशन गुप्ता, नरेंद्र दत्त वैष्णव, शिव कुमार बंसल, डॉ. कमलेश ईनानी, मुकेश कुमार टांक, मुकेश सोनी सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल में 18 दिनों तक मनाते हैं रक्षा बंधन पर्व

यह भी देखें –वार्ड 84 में थोड़ी बारिश और सड़कों पर सैलाब! सीवरेज फेल, जनता बोली- 5 साल में नहीं हुई सुनवाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2