KBP Times

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी को मिलेंगे घंटो के हिसाब से पैसे

Teacher appoint as guest faculties

Teachers : राजस्थान में सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में भजनलाल सरकार विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति करने जा रही है. जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत करीब 76,791 पदों पर शिक्षकों को मौका दिया जाएगा. खास बात यह है कि इन शिक्षकों को नियमित सरकारी कर्मचारी की तरह वेतन नहीं मिलेगा, बल्कि पढ़ाए गए घंटों के आधार पर वेतन दिया जाएगा. इससे एक तरफ स्कूलों में खाली पदों को भरने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ योग्य युवाओं को पढ़ाने का अवसर मिलेगा।

76 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

जानकारी के अनुसार विद्या संबल योजना के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में खाली पदों को जरूरत के हिसाब से भरा जाएगा। कुल 76,791 गेस्ट फैकल्टी पदों पर नियुक्ति की तैयारी है. इसमें अलग-अलग कक्षाओं और विषयों के लिए शिक्षक रखे जाएंगे। कक्षा 1 से 8 तक के लिए ग्रेड-3 शिक्षक, कक्षा 9 और 10 के लिए वरिष्ठ अध्यापक और कक्षा 11 व 12 के पद शामिल किए गए हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में भी जरूरत के अनुसार गेस्ट फैकल्टी रखी जा सकती है।

घंटे के हिसाब से मिलेगी सैलरी

इस योजना में शिक्षकों का वेतन उनके पद और पढ़ाने वाली कक्षा के आधार पर तय किया गया है. कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले ग्रेड-3 शिक्षक को 300 रुपये प्रति घंटा मानदेय मिलेग. इनके लिए अधिकतम मासिक मानदेय 21 हजार रुपये तय है. कक्षा 9 और 10 के वरिष्ठ अध्यापक को 350 रुपये प्रति घंटा और अधिकतम 25 हजार रुपये महीने तक मिलेंगे. वहीं कक्षा 11 और 12 के व्याख्याता को 400 रुपये प्रति घंटा और अधिकतम 30 हजार रुपये महीने तक मानदेय दिया जाएगा।

चयन के लिए नहीं होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को इसके लिए अलग से लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी. चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता के लिए 75 प्रतिशत और प्रशैक्षणिक योग्यता व अनुभव के लिए 25 प्रतिशत अंक रखे जा सकते हैं. इससे संबंधित विषय में अच्छी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है. पात्र सेवानिवृत्त शिक्षक भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे’

कैसे करना होगा आवेदन?

गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन संबंधित स्कूल, कॉलेज या शिक्षण संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार किया जाएगा. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिया जा सकता है और इसके लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र के संबंधित स्कूल या संस्थान की ओर से जारी होने वाली सूचना पर नजर रखनी होगी. आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और दूसरे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

क्या यह स्थायी सरकारी नौकरी होगी?

बता दें कि विद्या संबल योजना के तहत होने वाली नियुक्ति नियमित सरकारी नौकरी नहीं है. गेस्ट फैकल्टी को जरूरत के हिसाब से अस्थायी तौर पर रखा जाएगा. नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने या संबंधित संस्थान में गेस्ट फैकल्टी की जरूरत खत्म होने पर सेवा भी समाप्त हो सकती है. इसलिए उम्मीदवार इसे स्थायी सरकारी नौकरी न समझें. हालांकि जिन युवाओं को शिक्षण क्षेत्र में अनुभव लेना है, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।

यह भी पढ़ें –जयपुर की इशिता माथुर ने ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाया मान, UNSW सिडनी से हासिल की मास्टर डिग्री

यह भी देखें –जयपुर वार्ड 133 में बदहाल सड़क से जनता परेशान | विधायक से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2