KBP Times

जयपुर की इशिता माथुर ने ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाया मान, UNSW सिडनी से हासिल की मास्टर डिग्री

Ishita Mathur in sydny

Ishita Mathur : जयपुर की मेधावी छात्रा इशिता माथुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इशिता ने दुनिया के शीर्ष 20 विश्वविद्यालयों में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (UNSW), सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ मास्टर ऑफ एनीमेशन एंड विजुअल इफेक्ट्स की डिग्री हासिल की है। इशिता माथुर को यह डिग्री 20 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में प्रदान की गई। उन्हें डिग्री प्रतिष्ठित व्यवसायी और UNSW फाउंडेशन लिमिटेड के चेयरमैन एवं चांसलर एमेरिटस डेविड गोन्स्की AC द्वारा प्रदान की गई। डेविड गोन्स्की को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान Companion of the Order of Australia (AC) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में बनाई पहचान

फाइन आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद इशिता ने एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में उच्च शिक्षा का रास्ता चुना। UNSW सिडनी से मास्टर डिग्री हासिल कर उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ ली है। इशिता की यह पहली बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि नहीं है। इससे पहले उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) की पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2023 में शैक्षणिक उत्कृष्टता और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें तत्कालीन राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।

चिकित्सक दंपती की बेटी हैं इशिता

इशिता माथुर जयपुर के कांवटिया चिकित्सालय में कार्यरत दंत विभाग के प्रमुख डॉ. सुमित माथुर और निजी चिकित्सक डॉ. वंदना की पुत्री हैं। इशिता की अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें –“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

यह भी देखें – रामनगर कॉलोनी बदहाल! गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2