KBP Times

जयपुर सेंट्रल जेल में राखी लेकर पहुंची बहनें, दो मिनट की मुलाकात में हुईं भावुक

Sisters at central jail

Sisters : ररक्षा बंधन पर हर साल की तरह इस बार भी आज शुक्रवार की सुबह जयपुर सेंट्रल जेल में बंद अपने भाइयों को बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान बहनों के आंसू बहने लगे। जले प्रशासन की ओर से मेन गेट के पास राखी बांधने आई बहनों की मुलाकात की खास व्यवस्था की गई थी। राजस्थान के विभिन्न जिलों और उपखण्ड पर जेलों में रक्षा बंधन पर भाई-बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं है।

मेन गेट के पास दो मिनट की मुलाकात

आज सुबह से ही जेल परिसर में बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची। जेल के मेन गेट के पास सिक्योरिटी के तहत भाई-बहनों की मुलाकात के लिए व्यवस्था की गई थी। दो मिनट की मुलाकात के दौरान बहनों ने सलाखों के पीछे मौजूद अपने भाइयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इस दौरान बहन-भाइयों ने कुछ पल बात कर अपना मन हल्का किया।

भावुक हुई बहनें

जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने आने के दौरान बहनों के चहेरों पर मिलने की उत्सुकता के साथ एक खुशी-मुस्कान झलकती नजर आई। वहीं, राखी बांधकर भाई से कुछ पल की मुलाकात को लेकर भावुक हुई बहनें आंखों में आंसू भरकर लौटती दिखी।

सिक्योरिटी के लिए प्रहरी तैनात किए गए

जेल प्रशासन की ओर से विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। मुलाकात के दौरान सलाखों के दोनों तरह सिक्योरिटी के लिए प्रहरी तैनात किए गए थे। दो मिनट की मुलाकात के दौरान ऐसी व्यवस्था की गई, जिससे बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। जेल में राखी बंधवाने वाले बंदियों को पहले ही गेट के पास बुला लिया गया था।

यह भी पढ़ें –राजस्थान जल जीवन मिशन घोटालाः फर्जी बिलों पर 7.7 करोड़ का किया भुगतान

यह भी देखें – गोबर से बनी अनोखी गोमय राखी। बीज से उगेगा पौधा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2