KBP Times

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

Jharkhand High Court

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट से प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है. अदालत के आदेश के बाद JPSC परीक्षाओं को लेकर स्थिति बदल गई है. कोर्ट ने JPSC की 11वीं से 13वीं परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा से जुड़े मामलों में अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सरकार की ओर से जारी आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

15 दिनों के अंदर काउंटर एफिडेविट दाखिल करना होगा जवाब
झारखंड हाईकोर्ट राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से 15 दिनों के अंदर काउंटर एफिडेविट के साथ अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद अब याचिकाकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लिए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है. कोर्ट ने सरकार के उस आदेश पर स्टे दिया, जिसके तहत दोनों परीक्षाओं से संबंधित कार्रवाई की गई थी. राज्य सरकार को अब हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष और संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि रांची में JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर 26 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार को स्थगित हो गया था. सरकार ने 2014 से अब तक JPSC, JSSC और एक आउटसोर्स एजेंसी के जरिए आयोजित 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था. इसके साथ ही 23 अन्य परीक्षाओं की जांच कराने का आदेश जारी किया था. लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद नया विवाद खड़ा हो गया, इन परीक्षाओं में सफल हुए करीब 2 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने का विरोध करना शुरू कर दिया. अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत और योग्यता के आधार पर परीक्षा पास की है. अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, सफल अभ्यर्थी इसका खामियाजा क्यों भुगते. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया.

यह भी पढ़ें: “RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2