KBP Times

अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकानों के बचाव में ईरान पर किए जवाबी हमले

America Attack

America : अमेरिका ने आज सुबह एक बार फिर ईरान पर हमले किए है। इससे पहले ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले किए थे जिसके जवाब में आज गुरुवार को यह हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान में एयरस्ट्राइक कर आईआरजीसी के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अपने बचाव में किए हमले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हमले सैन्य कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, तटीय रक्षा ठिकानों और समुद्री सैन्य ठिकानों पर किए गए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई अपने सैनिकों, व्यापारिक जहाजों और खाड़ी देशों की सुरक्षा के लिए की गई।

अभी सिर्फ दबाव बनाने की कोशिश

मिडिल ईस्ट मामलों के जानकारों के मुताबिक, अमेरिका फिलहाल ईरान को डराने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, उसकी सैन्य ताकत खत्म करने की नहीं। अमेरिका मानता है कि लगातार हमलों से होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की नाकेबंदी कमजोर होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी गारंटी नहीं है। हालांकि ईरान ने अपने हथियार और सैन्य ठिकाने अलग-अलग जगह फैला रखे हैं। इसलिए कुछ एयरस्ट्राइक से बड़ा नुकसान पहुंचाना आसान नहीं है।

बड़ा असर चाहिए तो लंबी जंग होगी

जानकार मानते हैं कि अगर अमेरिका सच में ईरान की सैन्य क्षमता तोड़ना चाहता है, तो उसे लंबे समय तक बहुत ज्यादा ठिकानों पर हमला करना होगा। अभी के हमले उस स्तर के नहीं हैं।

अब हमारी बारी है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। ईरान ने पांच मिसाइलें दागीं, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम ने पांचों को मार गिराया। इसके बावजूद उन्होंने हमला करने की कोशिश की, इसलिए अब हमारी बारी है।”

जॉर्डन बोला- ईरान से दागी गईं 5 मिसाइलें मार गिराईं

जॉर्डन की सेनाओं ने कहा कि गुरुवार तड़के ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, सैन्य रडार ने समय रहते मिसाइलों का पता लगा लिया था।

केश्म में 2 साल के बच्चे और माता-पिता की मौत

ईरान के केश्म द्वीप पर अमेरिकी हमले में एक ही परिवार उजड़ गया। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमले में एक दंपती और उनके 2 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य बच्चे घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 और 9 साल के दो अन्य बच्चे भी हमले में घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कुवैत-बहरीन में यूएस बेस पर हमला कर सकता है ईरान

अमेरिकी हमलों के बीच कुवैत और बहरीन में मौजूद यूएस के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले की आशंका बढ़ गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की नजर खास तौर पर कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर दागी गई कुछ मिसाइलें कुवैत से छोड़ी गई थीं। इसके बाद कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले की मांग तेज हो गई है। बहरीन भी संभावित निशानों में शामिल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –अमेरिका-सऊदी की इराक में एयरस्ट्राइक, PMF के 10 लड़ाके ढेर, जवाब में ईरान ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

यह भी देखें- 40 साल बाद जागा JDA? अब उजड़ेंगे हजारों परिवार! | Jaipur JDA | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2