KBP Times

दिसंबर में होगी प्रभास और अक्षय कुमार की फिल्मों के बीच BOX Office टक्कर

BoX office clash

Film : इस साल दिसंबर माह में बॉक्स ऑफिस पर सुपर स्टार्स की फिल्मों के बीच सबसे बडा क्लैश देखने को मिलेगा। सिनेमाघरों में एक तरफ साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म फौजी के साथ नजर आएंगें वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी निर्देशक अनीस बज्मी की नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार होंगे। दोनों फिल्मों की संभावित रिलीज डेट में महज एक दिन का अंतर है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश की उम्मीद है।

वेलकम टू द जंगल और धमाल 4

हाल ही में अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. धमाल 4 के रिलीज होने के बाद ही अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. कुछ ही दिन पहले अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई थी. इसके बाद अब अक्षय कुमार का क्लैश सुपरस्टार प्रभास की फिल्म से होने वाला है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म फौजी

साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म फौजी के साथ बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री करने को तैयार हैं. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने किया है. फिल्म में प्रभास एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जैसा उन्हें दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. अपनी हालिया फिल्मों की सफलता के बाद फैंस को प्रभास की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म फौजी की शूटिंग जारी है. प्रभास इस समय एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, जिनमें पहली कल्कि पार्ट 2 और दूसरी फौजी है. हाल ही में फौजी की रिलीज डेट की घोषणा की गई है. प्रभास की फौजी 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म 1940 के दशक पर आधारित है, जिसमें प्रभास एक ब्रिटिश-भारतीय सेना के सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म शैतान रिलीज होने वाली है और इसके बाद अक्षय अनीस बज्मी के साथ एक नई फिल्म ला रहे हैं, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन नजर आएंगी. अक्षय कुमार और विद्या बालन करीब 15 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. विद्या बालन और अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट या टाइटल जारी नहीं किया गया है. बता दें कि फौजी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म अपना दम दिखाने में सफल रहती है.

यह भी पढ़ें : देश के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना, आज तक भी नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड

यह भी देखें – Delhi: जंतर-मंतर पर छात्रों का महासंग्राम! हजारों छात्र सड़कों पर | केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2