Human Refrigerator: हर साल बढ़ती गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है. इसी की लेकर जापान ने इंसानों की फ्रिज (Human Refrigerator) तैयार किया है। जापानी वैज्ञानिकों ने ह्यूमन रेफ्रिजरेटर तैयार किया है, जो तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में काम करने वाले लोगों को सिर्फ 5 मिनट में तुरंत ठंडक देगा. वहीं सिर्फ 5 से 10 मिनट के अंदर शरीर का तापमान तेजी से कम कर देता है. इसे जापानी कंपनी ने तैयार किया है और इसका आधिकारिक नाम डो रेमन बॉक्स रखा गया है. यह डिवाइस खास तौर पर कंस्ट्रक्शन साइट्स, फैक्ट्रियों, गोदामों और तेज धूप में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें हीटस्ट्रोक यानी लू लगने से बचाया जा सके.
कैसे काम करता है यह ह्यूमन फ्रिज?
Human Refrigerator एक सिंगल-पर्सन स्टेनलेस स्टील केबिन है. यूजर को इसके अंदर जाकर एक कुर्सी पर बैठना होता है. बूथ के अंदर का तापमान लगभग 15°सीसी रहता है. इसके साथ ही, सिर, गर्दन और पीठ पर 5°सीसी की ठंडी हवा के जेट ब्लास्ट फेंके जाते हैं. गर्दन और सिर शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. यही कारण है कि सामान्य एसी के मुकाबले इसमें शरीर बहुत तेजी से ठंडा होता है. कंपनी के अनुसार 5 से 10 मिनट का सेशन बॉडी को नॉर्मल करने के लिए काफी है. ज्यादा ठंडक से बचाने के लिए इसकी कूलिंग टाइमिंग अधिकतम 20 मिनट पर सेट की गई है.
फ्रीजर वेंडिंग मशीन से आया आइडिया
इस केबिन को बनाने का आइडिया फ्रोजन फूड वेंडिंग मशीन की कूलिंग तकनीक से आया है. इंजीनियर्स ने उसी टेक्नोलॉजी को इंसानों के इस्तेमाल के अनुसार मॉडिफाई किया है. इसे चलाने के लिए भारी इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत नहीं होती है, यह नॉर्मल 100-वोल्ट पावर सप्लाई पर चलता है. इसमें पहिए लगे हैं, जिससे इसे आसानी से किसी भी वर्कसाइट पर शिफ्ट किया जा सकता है. बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और जानलेवा गर्मी के इस दौर में जापान का यह ह्यूमन फ्रिज (Human Refrigerator) वर्कप्लेस सेफ्टी के लिहाज से एक बड़ा टेक-इनोवेशन साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें : भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी ने दी बधाई
यह भी देखें – Delhi: जंतर-मंतर पर छात्रों का महासंग्राम! हजारों छात्र सड़कों पर | केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी



