KBP Times

NEET 2026 में टॉप करने पर भारतीय सेना ने दी लद्दाख की ‘मुस्कान’ को बधाई

Muskan jehra kalbi

Muskan: भारतीय सेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की मुस्कान जहरा काल्बी को नीट 2026 परीक्षा में यूटी- लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप करने पर बधाई दी है। ऐसा बहुत कम होता है जब सेना की ओर से किसी छात्र या छात्रा को उनकी कामयाबी पर बधाई दी जाए। लेकिन लद्दाख की छात्रा मुस्कान जहरा काल्बी के बेहतरीन प्रदर्शन पर भारतीय सेना भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाई। सेना ने मुस्कान की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें पूरे लद्दाख के छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

सेना ने दी खास अंदाज में बधाई

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक्स पर मुस्कान की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जमकर बधाई दी। सेना ने अपने संदेश में लिखा कि यह बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न और सपनों को नई उड़ान है। आर्मी गुडविल स्कूल हरका बहादुर की पूर्व छात्रा मुस्कान जहरा काल्बी को नीट 2026 में सफलता के लिए सेना गर्व के साथ शुभकामनाएं देती है। मुस्कान ने 720 में से 602 अंक हासिल करके एसटी कैटेगरी में 63वीं और ऑल इंडिया स्तर पर 9221वीं रैंक हासिल की है।

दृढ़ संकल्प और अच्छी शिक्षा की जीत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुस्कान की इस कामयाबी पर सेना ने आगे कहा कि यह सफलता उनके समर्पण, स्कूल, परिवार व शिक्षकों द्वारा तैयार की गई मजबूत नींव का शानदार परिणाम है। वह उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। सेना के मुताबिक मुस्कान ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और अच्छी शिक्षा से सफलता का रास्ता कैसे बनाया जा सकता है। सेना ने चिकित्सा के नेक पेशे में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कौन हैं मुस्कान जहरा काल्बी

जानकारी के अनुसार मुस्कान जहरा कारगिल के हरदास इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम मोहम्मद काजिम खान है। छम्म्ज् न्ळ 2026 में 99.52 परसेंटाइल हासिल कर उन्होंने पूरे लद्दाख का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर स्थानीय शिक्षकों, शुभचिंतकों और समाज के सभी लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि मुस्कान की सफलता से इलाके के बाकी स्टूडेंट्स को भी मेडिकल की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : “अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, लेकिन हिंदुस्तान में नहीं३” क्यों बोले टीकाराम जूली?

यह भी देखें – जंतर मंतर पर छात्रों का जुटना शुरू द्य बड़ी संख्या में छात्रों की टोलियां पहुंच रहीं धरना स्थल 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2