KBP Times

देश के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना, आज तक भी नहीं टूटा उनका रिकॉर्ड

Rajesh Khanna

Rajesh Khanna : देश के पहले सुपर स्टार का खिताब हासिल करने वाले, अपने समय के लाखों युवाओं की धडकन राजेश खन्ना की आज पुण्यतिथी है। आज ही के दिन 12 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था। आज जब हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं की बात होती है तो राजेश खन्ना का नाम भी लिया जाता है। सत्तर के दशक में हिंदी सिनेमा के इतिहास में वो एक सुनहरा दौर लिखकर गए हैं. हिंदी सिनेमा में उनके बाद कई सुपरस्टार आए, लेकिन उनसे पहले कोई सुपरस्टार नहीं था. इस दिग्गज को हिंदी सिनेमा और इंडियन सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा गया था।

राजेश खन्ना ने दी थीं लगातार 17 हिट फिल्में

राजेश खन्ना इकलौते ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 17 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया था। साल 1969 से लेकर साल 1971 तक एक के बाद एक 17 हिट देकर राजेश खन्ना सबसे बड़े स्टार बन गए थे. ये कारनामा न उनसे पहले किसी ने किया था और न ही उनके बाद कोई ऐसा कर पाया। राजेश खन्ना के इस रिकॉर्ड की शुरुआत साल 1969 की फिल्म आराधना से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दो रास्ते, बंधन, डोली, इत्तेफाक, खामोशी, सफर, द ट्रेन, कटी पतंग, सच्चा झूठा, आन मिलो सजना, महबूब की मेहंदी, आनंद, मर्यादा, हाथी मेरे साथी अंदाज और छोटी बहू जैसी सफल फिल्में भी दी थीं।

55 साल से अटूट है काका का ये महारिकॉर्ड

1971 में कायम हुआ ये रिकॉड आज 2026 में यानी 55 साल बाद भी कोई दूसरा कलाकार तोड़ नहीं पाया है. हालांकि कई एक्टर्स ने इसे तोड़ने की कोशिश की है. इनमें राजेश खन्ना के दामाद और सुपरस्टर अक्षय कुमार भी शामिल हैं जो लगातार 12 हिट फिल्में दे चुके हैं. जबकि सलमान खान ने लगातार 10 हिट फिल्में दी हैं. वहीं वरुण धवन और शाहरुख खान लगातार 11-11 हिट फिल्में दे चुके हैं।

राजेश खन्ना की निजी जिंदगी

राजेश खन्ना ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की, जिससे उन्हें 2 बेटियां ट्विंकल और रिंकी थीं। लेकिन 1982 में दोनों अलग हो गए। दोनों ने तलाक कभी नहीं लिया और बेटियों की मिलकर परवरिश की। दोनों अलग-अलग घरों में रहते। 80 के दशक में राजेश खन्ना और टीना मुनीम रिलेशनशिप में रहे। टीना राजेश से शादी करना चाहती थीं, लेकिन राजेश खन्ना को यकीन था कि डिंपल देर से ही सही लौट आएंगी। यही वजह रही कि टीना उनसे अलग हो गईं।
राजेश खन्ना ने सालों अकेले बिताए, लेकिन जब उन्हें कैंसर हुआ और तबीयत नासाज रहने लगीं तो डिंपल कपाड़िया उनके साथ आशीर्वाद बंगले में आकर रहने लगीं।

स्टारडम के किस्से-

लड़कियां उनकी ऐसी फैन थीं कि उनके घर में रोज हजारों खत आते, कुछ तो खून से लिखे होते, तो बड़े-बड़े तोहफे मिलना भी आम था। कार जहां भी जाती, भीड़ साथ-साथ चलती। लड़कियां कार चूमतीं तो कुछ कार के टायर के निशान चूमते। मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए मद्रास गए तो होटल के बाहर करीब 600 लड़कियां राजेश खन्ना का इंतजार कर रही थीं।

हावड़ा ब्रिज टूटने के डर से रोक दी गई शूटिंग

किस्सा है फिल्म अमर प्रेम का। राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर को हावड़ा ब्रिज के नीचे से नांव से निकलता था। हालांकि एथोरिटी ने आखिरी समय पर परमिशन देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि राजेश खन्ना को देखने के लिए जमा हुई भीड़ से हावड़ा ब्रिज टूट सकता है।

नैनीताल झील को नांव से किया गया कवर, हादसे का डर था

राजेश खन्ना फिल्म कटी पतंग की शूटिंग के लिए नैनीताल गए थे। शूटिंग लोकेशन नैनी झील के आस-पास का था इसलिए उस झील को 3 दिनों के लिए चारों तरफ से नाव से बांध दिया गया। वजह ये थी कि लोग उन्हें देखने के लिए बड़ी तादाद में वहां जरूर पहुंचेंगे जिस वजह से हादसा होने का भी खतरा था।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के कई सितारों ने की वांगचुक के सेहत की चिंता, अनशन तोड़ने की अपील

यह भी देखें: बालमुकुंद आचार्य फर्जी पीठाधीश्वर…” पीठाधीश्वर राघवेंद्र आचार्य ने खोले कई राज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2