KBP Times

जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में कराया भर्ती, अब दीपके ने की भूख हड़ताल

Police Action on Jantar Mantar

Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने आज सुबह जबरदस्ती उठा कर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जंतर-मंतर पर हंगामा मच गया। वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अभिजीत दीपके बैठे अनशन पर

सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा उठा लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन करीब 9.5 किलो कम हो गया है।

सफदरजंग हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज कराया जाए। इसलिए शनिवार को पुलिस ने जंतर मंतर पर कार्रवाई कर सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया। वांगचुक को भर्ती कराए जाने के बाद सफदरजंग हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। किसी को भी अस्तपाल में जाने की परमिशन नहीं है। मीडिया को बाहर ही रोक दिया जा रहा है।

वांगचुक के अलावा 3 स्टूडेंट भी भूख हड़ताल पर

वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। वे अभी भी अनशन पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। हाइपोग्लाइसीमिया वह स्थिति है जब खून में शुगर लेवल सामान्य से बहुत कम हो जाता है। आमतौर पर 70 एमजी से कम ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया माना जाता है।

यह भी पढ़ें : “भारत में नमाज पर प्रतिबंध लगाया जाए…” जगद्गुरु परमहंस ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति से की मांग, क्या बताई वजह?

यह भी देखें: बालमुकुंद आचार्य फर्जी पीठाधीश्वर…” पीठाधीश्वर राघवेंद्र आचार्य ने खोले कई राज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2