KBP Times

चंदा चोरी, NEET परीक्षा, E20 घोटाले का मुद्दा संसद में उठाएगी कांग्रेस, बैठक में बना प्लान

Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. संसद सत्र की शुरुआत से पहले बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में संसद सत्र के लिए विपक्ष के एजेंडे पर मंथन हुआ. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि किन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन्हें पार्टी संसद में उठाएगी. कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बताया कि आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक थी और इस बैठक में आने वाले मानसून सत्र में क्या बिल आएंगे, देश के सामने क्या मुद्दे होंगे, बिल के ऊपर हमारा क्या राय रहेगा, इन सब मुद्दे को लेकर हमने विस्तृत चर्चा की है. बैठक में CPP की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय दल के सदस्य मौजूद थे.

“FCRA बिल आने की संभावना है”
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज डेढ़ घंटे तक बैठक चली, जो विधेयक इस मानसून सत्र में आने की संभावना है हमें औपचारिक तौर से कुछ जानकारी नहीं है और 19 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. जहां औपचारिक तौर से हमें वो जानकारी मिलेगा.. लेकिन हम जो अनुमान कर रहे हैं कि जो विधेयक आ सकता है उस पर काफी लंबी चर्चा हुई है. जो सुनने को मिला है परिसीमन विधेयक जो 17 अप्रैल को सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और काफी भारी हार सरकार की हुई. इस विधेयक को वो वापस लाना चाहते हैं उस पर चर्चा हुई. हम परिसीमन विधेयक का पूरा विरोध करेंगे और करते रहेंगे. संविधान संसोधन विधेयक का भी हम विरोध करेंगे. इसके अलावा एक देश एक चुनाव पर भी चर्चा हुआ है. FCRA बिल आने की संभावना है इसका भी हम विरोध करेंगे.

“दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोई संभावना नहीं”
उन्होंने कहा कि हमने पहले ही 16 और 17 अप्रैल को मौजूदा लोकसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने के बारे में अपना रुख़ साफ़ कर दिया था. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ में महिलाओं के लिए इसी एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान है. अगर आप 543 सदस्यों वाली लोकसभा का एक-तिहाई हिस्सा निकालें, तो यह 181 होता है. इसलिए महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान लाइए और हम पूरा समर्थन देंगे. हालांकि जो परिसीमन बिल पेश किया गया था, उसे भले ही महिला आरक्षण अधिनियम का नाम दिया गया था, लेकिन असल में वह महिला आरक्षण की आड़ में लाया गया एक खतरनाक परिसीमन बिल था. यह सच है कि 17 अप्रैल के बाद से गृह मंत्री ने एक-दो विपक्षी पार्टियों में फूट डलवाई है. यह संविधान का अपमान है. वे चालाकी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी चालाक चालों और दूसरी पार्टियों को तोड़कर दो-तिहाई बहुमत पाना संविधान का अपमान है यह एक दागदार बहुमत होगा. हालांकि, लोकसभा में उनके दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोई संभावना नहीं है. हम विपक्षी पार्टियों के संपर्क में हैं राहुल गांधी संपर्क में हैं, और हमारे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उन सभी पार्टियों के संपर्क में हैं जिन्होंने 16 और 17 अप्रैल को परिसीमन बिल का पूरा विरोध किया था.

“संसद का मानसून सत्र 19 दिन का है”
जयराम रमेश ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 19 दिन का है, जिसमें से 16 दिन संसद की कार्यवाही चलेगी. इसमें विधेयक पारित होने हैं, विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा होनी है. मोदी सरकार सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात करती है, लेकिन हमारा अनुभव रहा है कि सत्र में विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा नहीं होती- सिर्फ विधेयक पास होते हैं. मोदी सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है. हमले पहले भी कहा है- सरकार मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर महिला आरक्षण लागू करे, विपक्ष पूरा समर्थन करेगा. लेकिन मोदी सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन विधेयक पास कराना चाहती है. विपक्ष ने पहले भी एकजुटता के साथ इसका विरोध किया है और आगे भी करेंगे. हम संसद के मानसून सत्र में ‘चंदा चोरी’ और आस्था के साथ धोखे का मुद्दा उठाएंगे, परीक्षा और शिक्षा प्रणाली, NEET के मुद्दे पर बात करेंगे, देश में चल रहे E20 घोटाले पर भी चर्चा की मांग करेंगे
साथ ही कमजोर होती विदेश नीति का मुद्दा भी उठाएंगे.

यह भी पढ़ें: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

2

2