KBP Times

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Dog Violent
Dogs violent : उत्तराखंड के चमोली जिले में हिंसक कुत्तों के हमलों से लोग डरे हुए हैं, जिले के नारायणबगड में अब तक 11 लोग घायल हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 10 स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। अब हालात यह हैं कि इन स्कूलों के 600 से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। कुत्तों के डर से लोग घर से बाहर जाते समय हाथ में डंडा लेकर निकल रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में आवारा कुत्तों को पकडने के लिए निर्देश दिए थे उसके बाद कुछ राज्यों में तो कार्रवाई हुई लेकिन फिर मामले ठंडे बस्ते में चले गए।

चमोली DSO ने की अवकाश की घोषणा

जानकारी के अनुसार चमोली कलेक्टर गौरव कुमार के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सरस्वत ने स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया था। पहले 20 से 23 अगस्त तक चार दिन के अवकाश की घोषणा हुई, जिसे बाद में घटाकर दो दिन कर दिया गया। हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम अभियान चला रही है। अभी तक 3 कुत्ते पकडे गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि स्थानीय लोगों का दावा है कि एक पागल कुत्ते ने अन्य कुत्तों को काटा, जिसके बाद क्षेत्र में कई कुत्ते आक्रामक हो गए। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चमोली में ऐसे बढ़े कुत्तों के हमले

मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार और सोमवार को 3 लोग कुत्ते के हमले का शिकार हुए। मंगलवार को कुत्तों ने स्कूली बच्चों समेत 4 लोगों को काटा। बुधवार को 3 स्कूली बच्चों समेत 4 अन्य लोगों पर हमला हुआ। कल घायल हुए दीपांशु बिष्ट, मानवी, वैष्णवी, मजदूर प्रकाश और पंती गांव निवासी लक्ष्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

17 सदस्यीय जॉइंट टीम चला रही ऑपरेशन

क्विक रिस्पॉन्स टीम में वन विभाग के 5, पशुपालन विभाग के 4 और तहसील के 4 कर्मचारी हैं। टीम के साथ 2-3 पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। अभियान की निगरानी एसडीएम यदवीर सिंह कर रहे हैं। कुत्तों को जाल की मदद से पकड़ा जा रहा है। पशुपालन विभाग ने नारायणबगड़ पशु चिकित्सालय में 2 कैंप शुरू किए हैं। पकड़े गए कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लोगों से अपने कुत्तों का टीकाकरण कराने के लिए भी कहा जा रहा है।

घरेलू कुत्तों का वैक्सीकरण

चमोली के पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, नारायणबगड़ क्षेत्र में अब तक घरेलू 22 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसके अलावा 2 गाय और एक बछड़े का भी टीकाकरण किया गया है। कैंप लगाकर कुत्तों की निगरानी और वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

जम्मू के राजौरी में स्कूल बंद करने पड़े थे

देश में ऐसा दूसरी बार है, जब उत्तराखंड में हिंसक कुत्तों के आतंक के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुत्तों के आतंक के कारण 8 पंचायतों के स्कूल एक दिन के लिए बंद करने पड़े थे। वहां लोगों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ भी तैनात करनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें –गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

यह भी देखें – “पुलिस जेब गर्म करके चली जाती है”, जयपुर की बापू नगर कच्ची बस्ती बनी नशे का अड्डा | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2