India- England : भारतीय क्रिकेट टीम की आज परीक्षा की घडी है। इंग्लैंड के साथ आज मैच जीतना होगा क्योंकि आज का मैच हारने पर भारत सीरीज गवा देगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। अभी तक हुए तीन मैचों में इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी।
हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी
भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। यानी अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं।
श्रेयस की कप्तानी पर सवाल
क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक टी-20 के मैचों के लिए कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया था। प्च्स् समेत श्रेयस अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में 10 मैच हार चुके हैं। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती। उनके मुताबिक भारत अपनी अटैकिंग अप्रोच नहीं बदलेगा।
इंग्लैंड सीरीज जीतने से एक कदम दूर
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है।
दुबे से पावर हिटिंग की उम्मीद
भारत को मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे से तेज रन बनाने की उम्मीद होगी। पहले टी-20 में उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे, लेकिन अगले दो मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल सके। मौजूदा सीरीज में अभिषेक शर्मा 3 मैचों में 112 रन बनाकर भारत के टॉप बैटर हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 110 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए हैं।
बेथेल-आर्चर टॉप प्लेयर
पिच रिपोर्ट और मौसम
ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड टी-20 में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां सीधी बाउंड्री छोटी हैं, हालांकि इस सीजन डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है।
भारत बदलाव कर सकता है
भारत तीसरे टी-20 की हार के बाद बदलाव कर सकता है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत की सबसे बड़ी हार, फिर नहीं चले वैभव
यह भी देखें : जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times



