KBP Times

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत की सबसे बड़ी हार, फिर नहीं चले वैभव

India-England match

India-England : भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टी-20 मैच में भारत को सबसे बड़ी हार का सामना करना पडा है। इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। भारतीय टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। भारत का यह दूसरा सबसे निम्नतर स्कोर है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और मात्र 13 रन पर आउट हो गए। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे।

टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार

भारतीय को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत 125 रन से हार गई। टीम को रनों के लिहाज से 2019 में सबसे बड़ी हार मिली थी। तब न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में भारत को 80 रनों से हराया था।

भारत 76 रन पर ऑलआउट

भारतीय टीम अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह टी-20 में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है। टीम का टी-20 में सबसे लोएस्ट स्कोर 74 रन है। यह उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बनाया था।

भारत लगातार 5 मैच से नहीं जीता

भारत के लिए यह लगातार पांचवा मैच है, जब उसे जीत नहीं मिली। यह बिना जीते टीम के लिए सबसे बड़ी स्ट्रीक है। इससे पहले टीम का खराब सिलसिला 4 मैचों का था।

इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चौथा 200 स्कोर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथी बार 200 का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर 7 विकेट पर 201 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने इसी साल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति ने FIFA अध्यक्ष को फोन कर खिलाड़ी का Red कार्ड करवाया रद्द, फिर भी हारी टीम

यह भी देखें: न्याय की आस टूटी! दीपक खारवाल की पत्नी करिश्मा ने किया सुसा*इड अटेम्प्ट। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

Govind Singh Dotasara

डोटासरा बोले- पंचायत चुनाव से भाग रही भाजपा? निकाय चुनाव के झटके के बाद गांवों में हार का डर

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

2

2