KBP Times

लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 कल

Recruitment Examination-2026

Exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को दो पारियों में किया जाएगा। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

234 परीक्षा केन्द्रों पर 90 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 234 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 75 राजकीय एवं 159 निजी परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। परीक्षा में लगभग 90 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनमें 18,456 अभ्यर्थी राजकीय परीक्षा केन्द्रों तथा 71,544 अभ्यर्थी निजी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम प्रश्न-पत्र का आयोजन प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र अपराह्न 3.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को प्रथम प्रश्न-पत्र के लिए प्रातः 7.30 बजे तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र के लिए दोपहर 1.00 बजे से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम प्रश्न-पत्र के लिए प्रातः 8.30 बजे तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र के लिए दोपहर 2.00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

38 उड़नदस्ते रखेंगे निगरानी

परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक व्यवस्था रहेगी। साथ ही परीक्षा की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए 38 उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए उपसमन्वयक, सतर्कता दल सदस्य, केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक, वीक्षक तथा नियंत्रण कक्ष सहित आवश्यक अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। जिला कलक्ट्रेट जयपुर के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 116 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने, प्रवेश पत्र एवं वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र साथ लाने तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T-20 मैच आज, फिर बारिश बन सकती है बाधक

यह भी देखें: गोनेर गांव की बदहाली! गंदगी, जाम और डंपरों ने किया जीना मुश्किल | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2