KBP Times

टेलीग्राम को सरकार ने फिर भेजा नोटिस, इस बार पायरेसी पर मांगा जवाब

Telegram get notice

Telegram : भारत सरकार ने एक बार फिर से टेलीग्राम को नोटिस भेजा है, जिसमें सरकार ने बड़े लेवल होने वाली पायरेसी को लेकर जवाब में मांगा है. इस प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से फिल्म, वेब सीरीज की पायरेसी हो रही है. एक न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए। सरकार ने टेलीग्राम से 15 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम भारत की क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म उद्योग, ब्रॉडकास्टर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्म प्रोड्यूसर्स डिस्ट्रिब्यूटर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाए गए हैं।

पायरेसी क्या है?

पायरेसी, असल में किसी कॉपीराइट वाले कंटेंट को कॉपी करना होता है, जिसमें उसके मालिक की इजाजत के बिना किया गया हो. नई फिल्म, वेब सीरीज आदि को उसके मालिक या कंपनी की परमिशन के बिना कॉपी करना, डाउनलोड करना, शेयर करना, बेचना या इस्तेमाल करना है। यह कॉपीराइट कानून का उल्लंघन माना जाता है. पायरेसी की वजह से कंटेंट बनाने वाली कंपनी, कलाकारों और निर्माताओं को आर्थिक नुकसान होता है।

एक दिन का टेलीग्राम पर बैन लग चुका है

भारत सरकार ने हाल ही में टेलीग्राम पर नीट एग्जाम के चलते अस्थाई बैन लगाया था. यह अस्थाई बैन सिर्फ कुछ दिन का था. इसके बाद टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार के फैसले को चुनौती दी थी. हालांकि टेलीग्राम को कोई राहत नहीं मिली थी. नीट एग्जाम के एक दिन टेलीग्राम से अस्थाई बैन हटा दिया था। टेलीग्राम एक क्लाउड बेस्ड मैसेजिंग ऐप है, जिसमें कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। सिक्योरिटी और फीचर्स के मामले में यह लोगों की पहली पसंद है. यहां एक ग्रुप में 2 लाख लोगों तक को शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण के विज्ञापन पर केन्द्र सरकार करेगी कार्यवाही

यह भी देखें: गोनेर गांव की बदहाली! गंदगी, जाम और डंपरों ने किया जीना मुश्किल | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2