Donald Trump: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो चुकी हैं. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत तमाम बड़े नेता शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से अयातुल्लाह अळी खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनई अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल नहीं हुए. अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए है. भारत के अलावा चीन, रूस और तुर्किये जैसे देशों के टॉप लीडर्स ने इससे दूरी बनाई है. ईरान की तरफ से न्योता भेजे जाने के बाद भी इन दिनों ने अपने निचले स्तर के प्रतिनिधियों को भेजा है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान फिर सुर्खियों में आ गया है. ट्रंप ने ईरान पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान को खामेनेई का अंतिम संस्कार करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया क्योंकि अमेरिका अच्छा है.
अमेरिका के 250वे स्वतंत्रता वर्ष समारोह के तहत साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिका-ईरान युद्ध का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमने ईरान को पूरी तरह झकझोर दिया, इसलिए वो समझौता करने के लिए बेताब है. हमने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे है. बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले के दौरान खामेनेई की मौत हो गई थी. खामेनेई के अलावा उनकी बेटी, दामाद, नवासी और बहू की मौत हो गई थी. इस्लामी परंपरा के अनुसार, किसी शख्स की मृत्यु के बाद 24 घंटे में उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है. लेकिन पिछले महीने संघर्षविराम लागू होने के बाद ईरान प्रशासन ने अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तय किया.
विदाई सभा में स्पीकर की आंखों में दिखे आंसू
वहीं ईरान के दिवंगत पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की विदाई सभा में स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की आंखों में आंसू दिखाई दिए. प्रार्थना में हाथ जोड़े हुए गालिबाफ अंतिम विदाई देते हुए समय भावुक हो उठे. खामेनेई की विदाई सभा में जब लोग इकट्ठा हुए तो अराघची भावुक नजर आए.
यह भी पढ़ें: ईरान में अली खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में शुरू, मासूम पोती का शव भी रखा, रो पड़े राष्ट्रपति



