KBP Times

ईरान ने की अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी तैयारी, भारतीय प्रतिनिधी मंडल होगा शामिल

funeral of ali khamnei

Funeral of Ali Khamnei : ईरान ने अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई के सुपुर्द एक खाक की तैयारी के लिए बड़ा कार्यक्रम तय किया है। ईरान की ओर से 30 देशों के राष्ट्राध्यक्षों, राजनेताओं को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। तेहरान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है साथ ही अपने सभी देशवासियों से अपील की है कि वो अंतिम संस्कार में शामिल होकर दुनिया को ईरान की एकजुटता का संदेश दें। राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से एक प्रतिनिधी मंडल शामिल होगा जिसमें केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता 3 जुलाई को ईरान रवाना होंगे।

महबूबा मुफ्ती भी होंगी शामिल

उधर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। महबूबा मुफ्ती को ईरान ने भारत की विशेष अतिथि के तौर पर आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। महबूबा ने कहा, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। जिंदगी में एक बार मिलने वाला ऐसा अवसर है। मैं खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने तेहरान जाऊंगी। ईरान भाजपा, कांग्रेस और पीडीपी के नेताओं के अलावा जैन संत आचार्य लोकेश मुनि को भी न्योता भेज चुका है।

डेढ करोड़ लोगों का अनुमान

ईरान का अनुमान है कि अंतिम यात्रा में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जो देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार होगा। ईरान सरकार ने दावा किया है कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में 2 करोड़ लोग पहुंचेंगे। 30 देशों के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे। तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खामेनेई के खून का बदला लिया जाए

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने देशवासियों से पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की मौजूदगी दुनिया को यह मैसेज दें कि खामेनेई के खून का बदला लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गालिबाफ ने कहा कि पूरी दुनिया को हमारे बदले की आवाज सुनाई देनी चाहिए। उन्होंने खास तौर पर युवाओं, शहीदों के परिवारों, युद्ध में घायल लोगों और महिलाओं-पुरुषों से अंतिम संस्कार में पहुंचने की अपील की।

पजशकियान ने की लोगों से अपील

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने देशवासियों से अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत अंत नहीं, बल्कि ईरान के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। उनका अंतिम विदाई समारोह 4 जुलाई से शुरू होगा और 9 जुलाई को उनके पैतृक शहर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति पजशकियान ने गुरुवार को जारी संदेश में कहा कि खामेनेई की मौत ने साबित किया है कि ईरान की व्यवस्था आस्था, आदर्शों और देश की जनता की मजबूत इच्छाशक्ति पर टिकी हुई है। उन्होंने सभी ईरानियों से, चाहे उनका जातीय, धार्मिक या राजनीतिक मतभेद कुछ भी हो, अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने ईरान की एकजुटता दिखाना जरूरी है।

तेहरान में सुरक्षा बढ़ी

ईरान की राजधानी तेहरान स्थित इमाम खोमैनी मुसल्ला मस्जिद में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। मस्जिद के बाहर एक बड़ा मंच बनाया गया है, जहां खामेनेई और उसी हमले में मारे गए अन्य लोगों के ताबूत रखे जाएंगे। अंतिम संस्कार की तैयारियों के तहत तेहरान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ग्रैंड मोसल्ला परिसर के आसपास खामेनेई के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। कई सड़कों को आंशिक रूप से बंद किया गया है। सरकारी टीवी ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा 3 जुलाई को विदेशी प्रतिनिधियों के लिए अलग कार्यक्रम भी रखा गया है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, करीब 30 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। ईरान ने यूरोपीय देशों को आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजा है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में तोड़ा गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत के BJP नेता बोले- अल्पसंख्यकों पर अत्याचार…

यह भी देखें: राजस्थान के बांसखोह सरकारी स्कूल में बड़ा खतरा! 17 कमरे सीज, 600 बच्चों का भविष्य संकट में

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

2

2