KBP Times

IND vs IRE: टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI में वैभव नहीं मिली जगह, आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

Vaibhav Suryavanshi

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का आज (26जून) पहला मुकाबला बेलफास्ट में होगा. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है. उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल डेब्यू से दूर रखने की सलाह देते हुए कहा कि टीम में पहले से चुने गए खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए. चोपड़ा ने अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.

वैभव सूर्यवंशी को इंतजार की सलाह
आकाश चोपड़ा का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम पहली बार मैदान पर उतर रही है. ऐसे में स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों को पहले अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है, लेकिन डेब्यू के लिए सही समय का इंतजार करना बेहतर होगा. उनके मुताबिक टीम चयन में संतुलन और सभी खिलाड़ियों के साथ न्याय जरूरी है.

संजू और अभिषेक करेंगे ओपनिंग
चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनर चुना है. उनका कहना है कि यदि वैभव को खिलाना है तो टॉप-3 में बदलाव करना पड़ेगा, जो फिलहाल सही फैसला नहीं होगा. उन्होंने रोटेशन पॉलिसी का भी समर्थन नहीं किया.

ईशान,अय्यर और तिलक पर भरोसा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने ईशान किशन को नंबर-3, कप्तान श्रेयस अय्यर को नंबर-4 और उपकप्तान तिलक वर्मा को नंबर-5 पर रखा है. छठे नंबर पर शिवम दुबे को जगह दी गई है ताकि बल्लेबाजी के साथ अतिरिक्त तेज गेंदबाजी का विकल्प भी मिल सके.

गेंदबाजी में संतुलित संयोजन
नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल सूर्यांश शेडगे को उपयोगी ऑलराउंडर बताया गया है. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल को वॉशिंगटन सुंदर पर तरजीह दी है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई है, जबकि स्पिन विभाग की कमान रवि बिश्नोई के हाथों में रखी गई है. चोपड़ा का मानना है कि यही संयोजन टीम को बेहतर संतुलन देगा.

यह भी पढ़ें: Women T-20 वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2