KBP Times

Women T-20 वर्ल्डकप- वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

Women T-20 World Cup

Women T-20 World Cup : विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। इस तरह वो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। आज शाम को ही भारत का मुकाबला बांग्लादेश की टीम से होगा। इस मुकाबले में भारत की टीम मजबूत स्थिती में क्योंकि अब तक बांग्लादेश की टीम भारत से कोई मैच जीत नहीं पाई है। हालांकि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया को भी हराना होगा।

वेस्टइंडीज 148 रन ही बना सकी

द लॉर्ड्स स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन बनाए। 187 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। अर्धशतक लगाने वाली डैनी व्याट-हॉज प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। एमी जोन्स 1 और सोफिया डंकली 11 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज ने एलिस कैपसी के साथ इंग्लिश पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। व्याट-हॉज ने 42 गेंद पर 65 रन बनाए।

हेनरी की फिफ्टी, फिर भी वेस्टइंडीज हारी

दूसरी ओर 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डिएंड्रा डॉटिन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन चार्ली डीन ने उन्हें बड़े शॉट के प्रयास में कैच करा दिया। इसके बाद डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा। चिनेल हेनरी और जहजारा क्लैक्सटन ने 5वें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हेनरी ने नाबाद 51 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी और 38 रन से हार गई।

रिव्यू से बदला फील्ड अंपायर का फैसला

विंडीज की पारी के चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज ने लिंसे स्मिथ की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद विकेटकीपर एमी जोन्स के दस्तानों में चली गई। इंग्लिश खिलाड़ियों ने कॉट बिहाइंड की अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर एन जनानी ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इंग्लैंड की कप्तान चार्ली डीन ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर निमाली परेरा ने रीप्ले में देखा कि गेंद बल्ले के बेहद करीब से गुजरी, लेकिन बैट और बॉल में कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, अल्ट्राएज में आवाज का संकेत मिला। परेरा ने यह गैप स्वीकार किया, लेकिन अल्ट्राएज के आधार पर ऑन-फील्ड अंपायर का फैसला पलट दिया। मैथ्यूज 14 रन बनाकर आउट हुईं।

इंग्लैंड टॉप-4 में पहुंचा, विंडीज का आयरलैंड से जीतना जरूरी

मेजबान इंग्लैंड लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। वेस्टइंडीज 4 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज का आखिरी ग्रुप मैच शनिवार को आयरलैंड से है। इसे जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हार की स्थिति में टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

यह भी पढ़ें : Women T-20 वर्ल्डकप; भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा

यह भी देखें: VIP मूवमेंट बना गरीब की तबाही! पुलिस के धक्के से झुलसी मोमोज विक्रेता | Jaipur Exclusive

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

2

2