KBP Times

‘मुस्लिमों पर अत्याचारों के खिलाफ छेड़ेंगे अभियान’ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी, हिंदू धर्मगुरु क्या बोले?

AIMPLB

All India Muslim Personal Law Board: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास का बड़ा बयान सामने आया है. दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सैयद कासिम ने कहा कि पिछले 10 साल से मुस्लिम समाज को टारगेट कर लिया गया है. उनकी जान, माल, इज़्ज़त-आबरू, मस्जिदों, मदरसों, कॉलोनी को डेमोलिश किया जा रहा है. उन पर वंदे मातरम् थोपने की कोशिश की जा रही है. उन पर यूसीसी लागू करने करने कोशिश की जा रही है. इन सब मुद्दों पर हमने यह फैसला किया है कि हम देशव्यापी अभियान छेड़ेंगे. उसका मकसद सिर्फ यह है कि हम देश के शुभचिंतक लोग जो हैं, जो देश में इंसाफ चाहते हैं, शांति चाहते हैं, उनके दिल पर दस्तक देना चाहते हैं. वह खड़े हों, खामोश न बैठें. यह हमारे उस अभियान का उद्देश्य है.

“मुस्लिम समाज को टारगेट कर लिया गया है”
AIMPLB प्रवक्ता ने आगे कहा कि कमाल मौला भोजशाला मस्जिद का जो फैसला आया है, वह फैसला भी हमारे ख्याल से जितने तत्व हैं, उनके खिलाफ आया है. उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला हो चुका है. हमने अपनी याचिका दाखिल कर दी है. इन सब चीज़ों पर वर्किंग कमेटी में बहुत चिंता व्यक्त की गई. हमारे देश में ऐसा लग रहा है, मुस्लिम समाज को टारगेट कर लिया गया है. नफरती भाषण और इस तरह के जो बयान आ रहे हैं, इसमें भाजपा के ज़िम्मेदार भी शामिल हैं और वह भी शामिल हैं जो पावर में बैठे हैं. ऐसा लग रहा है मुस्लिम कम्यूनिटी को टारगेट करके अपना वोट बैंक बनाने की कोशिश की जा रही है. इस पर चिंता व्यक्त की गई. बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि हम एक डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे जिसमें जो कुछ देश में मुसलमानों के खिलाफ हो रहा है. चाहे वह बुलडोजर टेररिज़्म हो, मदरसों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हो, कब्रिस्तान पर कब्ज़े हों, SIR के ज़रिए मुसलमानों के नामों को बाहर निकाला जा रहा हो, चाहे लिंचिंग के वाक्यात हों. इस डॉक्यूमेंट को हम बहुत जल्द रिलीज़ करेंगे.

“सिर्फ मुसलमानों के वोट से दिलचस्पी है”
सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि किसी भी कम्यूनिटी पर हमला किया जाएगा तो इससे देश का भी नुकसान होगा. यह बात देशवासियों के सामने रखना चाहते हैं. हमारी वर्किंग कमेटी ने इस पर भी चिंता व्यक्त की है कि इस मामले में जो सेक्युलर पार्टियों का रोल होना चाहिए, वह भी खामोश तमाशाई बने हुए हैं. उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट से दिलचस्पी है. मुसलमानों पर जो हमले हो रहे हैं, उस पर वह चिंता तक व्यक्त नहीं करते.जहां-जहां यूसीसी लागू किया जाएगा उसे वहां हम हाईकोर्ट में चुनौती देंगे, ज़रूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.

“भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी हो गया है”
AIMPLB प्रवक्ता के बयान पर अयोध्या तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य जी महाराज ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भारत के विभाजन के समय और उसके बाद के हालात पर भी विचार करना चाहिए. पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू आबादी के आंकड़ों तथा भारत में हिंदुओं और मुसलमानों की जनसंख्या के आंकड़ों का अध्ययन करने से उन्हें स्थिति का अंदाजा लग जाएगा. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, ये जिहाद्दी मानसिकता के लोग है, इन्हें के कारण हिंदू राष्ट्र की मांग उठ रही है. हिंदूओं का गला घोंटा जा रहा है, हिंदुओं का हिस्सा इन्हें दिया जा रहा है. अभी भी इनको संतोष नहीं है. हिंदुओं को हिंदूस्तान मिला है इसलिए ये हिंदू राष्ट्र बने,ताकि अन्य की नागरिकता खत्म हो जाए. इतना सम्मान, इतना सबकुछ मिलने के बाद भी देशविरोधी नारा, पत्थरबाजी, लव-जिहाद उनके बाद आरोप भी लगा रहे है कि मुस्लिमों के साथ अत्याचार हो रहा है. इन्हें लोगों के जहरीली बोल के कारण हिंदू राष्ट्र की मांग उठना शुरू हुई है. इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी हो गया है.

यह भी पढ़ें:  ‘सोनम जैसी निकली सिया…’ इंदौर के बाद पुणे की खौफनाक साजिश, मंगेतर को 350 फीट गहरी खाई में धकेला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2