KBP Times

फिल्म काला हिरण विवादः प्रोड्यूसर अमित जानी बोले, ‘सलमान का लुक और ब्रेसलेट मात्र एक संयोग लेकिन मुझे मिल रही धमकियां’

BlackBuck

Blackbuck: फिल्म काला हिरण को लेकर जहां एक तरफ बात कोर्ट तक पहुंच गई है वहीं फिल्म के प्रोडयूसर अमित जानी लगातार मीडिया में इंटरव्यू देकर इस बात से इंकार कर रहे हैं कि फिल्म सलमान खान पर है। अमित जानी का कहना है कि फिल्म में सलमान का रोल निभाने वाला अभिनेता सलमान की तरह दिखता है और उसके हाथ में पहना ब्रेसलेट दोनों एक संयोग है इसे जानबूझ कर नहीं फिल्माया गया है।

क्या है विवाद

बता दें कि फिल्म काला हिरण में अभिनेता का किरदार सलमान खान से और कहानी उनके काला हिरण शिकार मामले से मिलती हुई दिखाई गई है, यहां तक कि पोस्टर में एक्टर को सलमान खान का ब्रेसलेट भी पहने दिखाया गया है। पोस्टर जारी होते ही सलमान ने फिल्ममेकर्स के खिलाफ याचिका दायर कर रिलीज रोकने की मांग की है। इसी बीच प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिल्म सलमान पर नहीं हैं। वो भगवान नहीं हैं और न ही गॉडफादर हैं, जो उन्हें रोक सकते हैं।

ब्रेसलेट कोई पेटेंट की गई चीज नहीं

ब्रेसलेट की समानता पर फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा यह ब्रेसलेट कोई पेटेंट की गई चीज नहीं है। अगर सलमान को लगता है कि सिर्फ वही इसे पहन सकते हैं, तो उन्हें इसका पेटेंट करवा लेना चाहिए। फिर यह ब्रेसलेट दुनिया में कहीं और उपलब्ध नहीं होना चाहिए। मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं कि यह फिल्म या इसका किरदार सलमान खान पर आधारित है। हमारा किरदार सलमान खान नहीं है। यह सिर्फ एक फिल्म है।

जो समानता दिख रही है, वह महज एक संयोग

श्रीनेत ने आगे कहा कि फिल्म के अभिनेता और सलमान खान के बीच जो समानता दिख रही है, वह महज एक संयोग है और इसे जानबूझकर नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म ठाकरे में बालासाहेब ठाकरे का किरदार निभाया था। उन्हें उनके जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स और मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन हमारी फिल्म में ऐसा कुछ नहीं किया गया है। हमारा अभिनेता स्वाभाविक रूप से सलमान जैसा दिखता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उसकी शक्ल नहीं बदल सकता। मैं उसे किसी और जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स भी नहीं लगा सकता था। अब क्या कर सकते हैं? अगर किसी को इससे परेशानी हो रही है, तो मैं इस बारे में क्या कहूं?’

फिल्म पर कानूनी कार्रवाई

फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनेत ने निराशा जताई। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान भगवान नहीं हैं। वह मेरे गॉडफादर भी नहीं हैं। वह न मुझे रोक सकते हैं और न ही मेरा करियर बना या बिगाड़ सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरकार फिल्म का असर और उसकी अहमियत दर्शक ही तय करेंगे। इस फिल्म को बनाने में बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। और अब अचानक हमें एक कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश की जा रही है। इससे बुरा तो लगता ही है।’

कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने सलमान खान की याचिका पर तुरंत अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस मधु जैन की बेंच ने सलमान की लीगल टीम को निर्देश दिया है कि वे फिल्ममेकर्स को केस से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपें, ताकि वे अपना जवाब तैयार कर सकें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी। सलमान खान ने अपनी याचिका में फिल्म काला हिरन द बैटल फॉर लेगेसी की रिलीज रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह फिल्म उनकी अनुमति के बिना उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े विवादों पर बनाई जा रही है।

प्रोड्यूसर को मिल रही हैं धमकियां

फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। उनका आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है। इसे लेकर गुरुवार को जोधपुर के रातानाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूवी से हटने की बात कही है।

‘मुझे दो साल से धमकी मिल रही है’- अमित जानी

इस पूरे मामले को लेकर अमित जानी ने वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने बताया- श्पिछले दो साल से मुझे गला काटने, जान से मारने, घर उड़ाने और पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। मैंने बताया कि मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं। सभी आतंकवादियों पर फिल्म बना रहे हैं। मैं श्बहारों फूल बरसाओश् गाने नहीं लिख सकता हूं। कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.. ऐसी फिल्म नहीं बना सकता। मेरा सब्जेक्ट ये ही है। ‘मैं आतंकवादी और लॉरेंस गैंग का मेंबर नहीं हूं। मैं भारत देश का नागरिक हूं। शहजाद भट्टी घोषित आतंकवादी है।’ उन्होंने कहा- ‘सलमान खान दो मोर्चे पर क्यों खेल रहे हैं? मुझे समंदर में फेंकने और काट देने की धमकी दे चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग और टूल किट से धमकी दे रहे हैं। सलमान खान के कहने पर शहजाद भट्टी मुझे धमकी दे रहा है।’

यह भी देखें : लोकतंत्र बचाने उतरी कांग्रेस! डोटासरा-टीकाराम जूली ने चलाया चरखा | शहीद स्मारक पर सत्याग्रह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2